Connect with us
LPG gas cylinder news: Villages will receive cylinders after 45 days, govt says no to panic breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( LPG gas cylinder news)

Home / Highlights / LPG gas cylinder news: गांव में 45 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर, सरकार बोली न करें अफरातफरी

Highlights देवभूमि दर्शन

LPG gas cylinder news: गांव में 45 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर, सरकार बोली न करें अफरातफरी

1 min read

LPG gas cylinder news  : गांव में 45 दिन बाद बुक होगा सिलेंडर, संकट के बीच गैस कंपनियों का बड़ा फैसला

LPG gas cylinder news: Villages will receive cylinders after 45 days, govt says no to panic breaking news today  : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण इसका असर सीधे तौर पर भारत की रसोई तक पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते गैस सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इन नियमों के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand gas cylinder news: LPG की कमी हुई तो जलाने के लिए लकड़ी देगी उत्तराखण्ड सरकार

बता दें केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण इलाकों में अब एलपीजी सिलेंडर 45 दिन बाद ही बुक करवाया जा सकेगा , जबकि शहरी क्षेत्र में बुकिंग का अंतराल 25 दिन रहेगा। इससे पहले देशभर में बुकिंग का समय 21 दिन था जिसे हाल ही में बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि हाल ही के दिनों में गैस की कमी की अफवाहों के कारण लोग जरूरत से पहले ही सिलेंडर बुक करने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि जो ग्राहक पहले लगभग 55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे वह अब सिर्फ 15 दिन के भीतर ही बुकिंग करने लगे इससे जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई थी जिसे रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग का अंतराल बढ़ाने का फैसला किया है ताकि सप्लाई सिस्टम पर अचानक दबाव न पड़े।

जंग का गैस सप्लाई पर क्या असर ?

बताते चलें ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़े तनाव के कारण मध्य एशिया के महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर खतरा बढ़ गया है जो दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा आपूर्ति मार्गों में से एक है। भारत अपनी करीब 60% LPG जरूरत आयात से पूरी करता है और इसमें से लगभग 90% गैस होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आती है। ऐसे में अगर इस मार्ग पर सप्लाई प्रभावित होती है तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार और रसोई गैस पर पड़ सकता है। हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश मे घरेलू गैस की फिलहाल कोई कमी नहीं है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर सिलेंडर बुक ना करें।

Continue Reading

More in Highlights

To Top