Connect with us
marriage accident today: jhulaghat Pithoragarh baitari bus incident 7 died same Joshi family nepal uttarakhand border news
Image : social media ( marriage accident today)

Home / Highlights / Marriage accident today: जिस आंगन में आनी थी दुल्हन की डोली बस हादसे में उसी घर से उठी 7 अर्थियां

Highlights UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Marriage accident today: जिस आंगन में आनी थी दुल्हन की डोली बस हादसे में उसी घर से उठी 7 अर्थियां

1 min read

marriage accident today  : जिस आंगन से दुल्हन लाने निकली थी बारात, उसी घर से उठी 7 लोगो की अर्थियाँ, खुशी वाले घर में पसरा मातम…

marriage accident today: jhulaghat Pithoragarh baitari bus incident 7 died same Joshi family nepal uttarakhand border news  : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में हुई बस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गम में डुबो दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। जिसके कारण खुशी वाले घर में मातम पसर गया।

यह भी पढ़े :Kashipur bike Accident today: काशीपुर ट्रक से बाइक सवार की गई जिंदगी, लोगों ने ट्रक में लगाई आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले में बारात की बस उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब बस बारातियों को लेकर पुरचूणी नगरपालिका अंतर्गत सात बड़गांव मोड़ पर पहुँची। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे बजांग जिले के बित्थड़चीर-सात स्थित लगुणासा गांव के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत बस के खाई मे गिरने से हो गई। दरअसल जिस आंगन से दुल्हन लाने के लिए हंसी खुशी बारात निकली थी उसी आंगन में कुछ घंटे बाद साथ अर्थियाँ उठी ,जिसे देखकर हर किसी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद जहां बारात लौटने पर उत्सव और खुशियों का माहौल होना था वहां बस चीख पुकार सुनाई दे रही थी।

एक ही परिवार के 7 लोगो की मौत ( bus accident news)

बताते चलें हादसे मे नरेंद्र राज जोशी, विष्णु दत्त जोशी, बसंत राज जोशी, केशव राज जोशी, अशोक राज जोशी, किशन दत्त जोशी और बिशन दत्त जोशी की जान गई। नरेंद्र राज जोशी बित्थड़चीर- सात के वार्ड सदस्य थे, जबकि उनके भाई विष्णु दत्त जोशी स्थानीय महादेव माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी के अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मृतकों में बसंत राज जोशी उनका भतीजा था जबकि केशव राज जोशी और अशोक राज जोशी पिता-पुत्र थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसी बस में दुल्हन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा छोटा भाई सुशील जोशी भी हादसे का शिकार हुआ।

Continue Reading

More in Highlights

To Top