Connect with us
Uttarakhand Marriage news Bilaspur: Suhagrat Turns Violent, Groom Injured in Clash After Bride Refuses to Stay.
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand Marriage news Bilaspur

Home / Highlights / Uttarakhand Marriage news Bilaspur: उत्तराखण्ड की दुल्हन सुहागरात पर हंगामा, दूल्हे का सिर फूटा

Highlights उत्तर प्रदेश

Uttarakhand Marriage news Bilaspur: उत्तराखण्ड की दुल्हन सुहागरात पर हंगामा, दूल्हे का सिर फूटा

1 min read

Uttarakhand Marriage news Bilaspur: Suhagrat Turns Violent, Groom Injured in Clash After Bride Refuses to Stay: उत्तराखण्ड की दुल्हन ने सुहागरात पर थप्पड़ों से दूल्हे को मारा थप्पड़ , पंचायत तक पहुंचा विवाद, ईंट से हमला कर दूल्हे का सिर फोड़ा; पुलिस जांच में जुटी

Uttarakhand Marriage news Bilaspur: Suhagrat Turns Violent, Groom Injured in Clash After Bride Refuses to Stay: उत्तराखण्ड से ताल्लुक रखने वाली एक हैरतअंगेज खबर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से सामने आ रही है, जहां शादी के कुछ घंटों बाद ही खुशियों का माहौल विवाद और हिंसा में बदल गया। दरअसल उत्तराखंड से ब्याही दुल्हन ने सुहागरात पर बड़ा कांड कर दिया। सुहागरात के दौरान शुरू हुआ झगड़ा अगले दिन पंचायत और फिर मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें दूल्हा घायल हो गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

सुहागरात में शुरू हुआ विवाद viral marriage news today

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर जिले के लक्ष्मीनगर निवासी कन्हैया कश्यप की शादी 29 मार्च को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की किच्छा तहसील स्थित दर‌ऊ गांव की एक युवती से, किच्छा में ही आयोजित आर्य समाज समारोह में हुई थी। शादी के बाद दुल्हन की विदाई के साथ ही घर में खुशी का माहौल था।

रात को विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद जैसे ही दोनों को सुहागरात के लिए कमरे में भेजा गया तो कुछ ही देर में भीतर से तेज आवाजें आने लगीं। आरोप है कि दुल्हन ने यह कहकर उसे छूने से मना कर दिया कि वह किसी ओर से प्यार करती है। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो दुल्हन ने गुस्से में दूल्हे को थप्पड़ मार दिए, जिससे विवाद बढ़ गया।

दुल्हन ने साथ रहने से किया इनकार kichha udham Singh Nagar bride news today

हंगामे के बीच परिजनों ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत कराने की कोशिश की गई। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई और दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। अगले दिन पंचायत बुलाई गई, जहां दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपने किसी अन्य संबंध का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पंचायत के बीच भड़का विवाद, दूल्हा घायल

मामला सुलझाने के लिए लिखित समझौते की प्रक्रिया चल रही थी, तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से तनाव बढ़ गया। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से ईंट से हमला किए जाने का आरोप है, जिसमें दूल्हे के सिर पर गंभीर चोट आई। घायल कन्हैया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rudrapur news today: रूद्रपुर फाइव स्टार होटल में रूकी महिला की गई जिंदगी, हत्या की आशंका

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top