Connect with us
Uttarakhand marriage News Today The man married five times in dehradun
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Marriage News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Marriage: उत्तराखंड में एक व्यक्ति ने की पांच शादियां, पत्नी ने खोल दिया राज

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Marriage: उत्तराखंड में एक व्यक्ति ने की पांच शादियां, पत्नी ने खोल दिया राज

1 min read

Uttarakhand Marriage News Today    : उत्तराखंड में एक शख्स ने कर डाली पांच शादियां, पत्नी ने खोली पोल, महिला आयोग भी रह गया दंग…

Uttarakhand Marriage News Today    : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक महिला अपनी शिकायत लेकर महिला आयोग पहुंची जहां पर आरोपी की जांच पड़ताल में पता चला कि उसकी एक दो शादियां नहीं बल्कि पांच महिलाओ के साथ शादी हुई है वो भी सबसे झूठ बोलकर इस पूरे प्रकरण का पता चलते ही महिला आयोग भी खुद दंग रह गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: शादी से पहले ही लड़की के बॉयफ्रेंड ने मंगेतर को भेज दी गलत फोटो और वीडियो

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून की एक महिला अपने पति की रहस्यमई व्यवहार की शिकायत लेकर महिला आयोग पहुंची जब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो महिला आयोग के भी होश उड़ गए। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी व्यक्ति खुद को रसूखदार बताता है कभी सरकारी नौकरी का हवाला देकर घर से कई महीनो तक गायब हो जाता है तो कभी कहता है कि एक्सीडेंट हो गया है इतना ही नहीं बल्कि कभी पैसे मांगने के बहाने तक बना देता है। इसके अलावा व्यक्ति अपनी लोकेशन को बदलते हुए हर बार नया झूठ तैयार करता रहता है। आरोपी ने कई बार तो अफसर और नेताओं के साथ भी तस्वीर खिंचवाई है जो उसने महिला को भेजी है। एक बार व्यक्ति ने खुद को पुरस्कार विजेता भी बताया।

घर से निकलते ही महीना तक नहीं मिलती व्यक्ति की खबर

शिकायतकर्ता महिला ने महिला आयोग को बताया शुरुआत में उसका पति सामान्य व्यवहार करता था लेकिन जल्द ही वह महिनो तक घर से गायब रहने लगा और नौकरी की बात कह कर उसकी खबर तक नहीं मिलती है। इसी बीच उसकी दूसरी महिलाओं से रिश्तों की जानकारी मिली तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है वहीं आरोपी अभी तक सुनवाई में नहीं पहुंचा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top