Connect with us
alt="Uttarakhand dev bahadur martyred in ladakh border"

Home / उत्तराखण्ड / लद्दाख से उत्तराखण्ड के जवान की शहादत की खबर परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड Uttarakhand Martyr

लद्दाख से उत्तराखण्ड के जवान की शहादत की खबर परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

Uttarakhand Martyr Dev Bahadur: 24 वर्ष की उम्र में माँ भारती के लिए शहीद हुआ उत्तराखण्ड का लाल परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर लद्दाख से आ रही हैं जहाँ देवभूमि उत्तराखण्ड के एक लाल के शहादत की जानकारी मिली है। शहीद जवान देव बहादुर (Dev Bahadur) ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा का निवासी है। शहादत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आस पड़ोस और नाते रिश्तेदार परिजनों को ढाढ़स बधा रहे हैं। खबर है कि बीते शनिवार की रात को गश्त के दौरान जवान देव बहादुर का पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। जिससे हुए धमाके में वे शहीद हो गए। सेना की ओर से घटना की जानकारी परिजनों को रात करीब 12 बजे मिली।
यह भी पढ़ें- आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा के गौरीकला निवासी जवान देव बहादुर पुत्र, शेर बहादुर के लद्दाख बॉर्डर से शहीद होने की खबर आ रही है। बताते चलें की जवान मात्र 24 वर्ष का था और माँ भारती के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद का पार्थिव शरीर आज देर रात तक पैतृक गांव में पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : भारतीय सेना के लिए पहाड़ के युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं सेना से सेवानिवृत्त नारायण

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top