Connect with us
alt=uttarakhand Migrant take ration without ration card"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घर लौट रहे प्रवासियों के लिए बड़ी खबर, राशन कार्ड नहीं है तो भी मिलेगा राशन

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: घर लौट रहे प्रवासियों के लिए बड़ी खबर, राशन कार्ड नहीं है तो भी मिलेगा राशन

1 min read

खाली हाथ घर वापस लौट रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बिना राशनकार्ड (ration card) के भी मिलेगा राशन..

प्रवासी उत्तराखण्डियों का घर वापसी का सिलसिला जारी है। देश के विभिन्न राज्यों से खाली जेब लौट रहे परेशान प्रवासियों की हरसंभव मदद कर रही है। राज्य सरकार का सबसे पहला प्रयास यही है कि राज्य में कोई भी भूखा ना सोए, इसी के तहत सरकार अब घर लौट रहे प्रवासियों के लिए राशन की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। जिसके मुताबिक यदि प्रवासियों के पास किसी अन्य राज्य का भी राशन कार्ड (ration card) है तो उन्हें भी केन्द्र सरकार की वन नेशन वन कार्ड योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड के ‘सफेद’ व ‘गुलाबी’ राशन कार्ड की तरह ही लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार‌‌ प्रवासियों को राशन किट भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों तथा जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रवाशियों के कार्ड सम्बंधी डाटा को संकलित करने को कहा है।


यह भी पढ़ें– गुजरात से प्रवासियों को लेकर उत्तराखंड पहुंची ट्रेन से 167 प्रवासी लापता, प्रशासन में हड़कंप

किसी अन्य प्रदेश के राशन कार्ड से भी मिलेगा राशन, राशन किट भी देगी राज्य सरकार:-

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में कोई भी भूखा ना सोए। इसी के तहत जहां अभी तक विभिन्न राज्यों के प्रवासियों को सरकार द्वारा राशन किट उपलब्ध कराई गई थी वहीं मुख्यमंत्री ने अब प्रवासी उत्तराखण्डियों को भी राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रवासियों के पास राशन कार्ड हो या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सभी को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि प्रवासियों के पास राशन कार्ड (ration card) है तो उन्हें वन नेशन वन कार्ड के तहत राशन दिया जाएगा। परंतु यदि प्रवासियों के पास राशन कार्ड नहीं भी हैं तब उन्हें आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट पांच किलो चावल और एक किलो दाल निशुल्क दी जाएगी।

उत्तराखंड: घर लौट रहे प्रवासियों के लिए बड़ी खबर, राशन कार्ड नहीं है तो भी मिलेगा राशन


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड :बैरियर से किया सील, पहाड़ में प्रवासियों को तभी मिलेगी एंट्री जब करेंगे क्वारंटीन<

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top