Connect with us
Uttarakhand Monsoon Date 2025 weather News rain alert forecast imd
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Monsoon Date 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Monsoon Date 2025: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा?

UTTARAKHAND NEWS UTTARAKHAND WEATHER

Uttarakhand Monsoon Date 2025: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा?

1 min read

Uttarakhand Monsoon Date 2025: प्रदेश में इसी हफ्ते मानसून की होगी एंट्री, जमकर देखने को मिलेगी वर्षा..

Uttarakhand Monsoon Date 2025:  उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के लगातार मिजाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं जिसके चलते प्रदेश के कई पर्वतीय इलाकों में बारिश व झोंकेदार हवाओं का सिलसिला जारी है जबकि कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। मानसून की अगर बात करें तो इसी सप्ताह उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है जिसके चलते प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी जिसके कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2024: विदाई की डेट आई सामने, अंतिम चरण में बरसेगा जमकर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में मानसून 20 जून तक पहुंचता है इस बार भी मानसून इसी सप्ताह के भीतर दस्तक देने वाला है जबकि मानसून अभी झारखंड और बिहार में पहुंचा है वहीं अगले दो दिन में मानसून उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा। उत्तराखंड में मानसून के पहुंचते ही तीव्र वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। बताते चले आगामी 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार प्रदेश में बन रहे हैं जिसके लिए आज बुधवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है वही 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top