Connect with us
Uttarakhand IPS transfer tripti bhatt became became Additional Secretary home latest news today list 2025
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand IPS transfer tripti bhatt

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand IPS transfer: उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल तृप्ति भट्ट को अहम जिम्मेदारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand IPS transfer: उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल तृप्ति भट्ट को अहम जिम्मेदारी

1 min read

Uttarakhand IPS transfer tripti bhatt became became Additional Secretary home latest news today list 2025: उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तृप्ति भट्ट को मिली शासन की अहम जिम्मेदारी

Uttarakhand IPS transfer tripti bhatt became became Additional Secretary home latest news today list 2025: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है जहां शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए IPS अधिकारियों की एक विस्तृत तबादला सूची जारी कर दी। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 15 अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शासन से लेकर फील्ड तक कई प्रमुख पदों में बदलाव किया गया है, जिनमें गृह विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड EKYC को लांच होगा मोबाइल एप मिलेगी राहत

तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह नियुक्त IPS tripti bhatt transfer 2025

आपको बता दें कि शासन द्वारा जारी तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम IPS तृप्ति भट्ट का रहा, जिन्हें शासन में अपर सचिव गृह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अब वे निवेदिता कुकरेती सहित अन्य अधिकारियों के साथ इस पद की जिम्मेदारी साझा करेंगी। इसके साथ ही तृप्ति भट्ट को फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। शासन में अब अपर सचिव गृह के पद पर कुल तीन अधिकारी तैनात हैं, जिनमें दो IPS शामिल हैं।
Uttarakhand IPS transfer: उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल तृप्ति भट्ट को अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: On ड्यूटी घायल PRD जवान को अस्पताल में भर्ती होने पर भी मिलेगी सैलरी

आईजी स्तर पर कई बड़े बदलाव

फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं—
विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) का कार्यभार हटा दिया गया है।
नीरू गर्ग को PAC/ATC से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस बना दिया गया है।
कृष्ण कुमार वी.के. से IG CID की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
मुख्तार मोहसिन को IG फायर सर्विस से हटाकर IG GRP नियुक्त किया गया है।
सुनील कुमार मीना से IG GRP का दायित्व हटाया गया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school news: वन्यजीव हमले स्कूली बच्चों को एस्कार्ट, DFO पौड़ी पर एक्शन

CID, SDRF और PAC में भी फेरबदल

राज्य की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन इकाइयों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं—
अरुण मोहन जोशी को IG CID बनाया गया है। उन्हें IG SDRF पद से मुक्त किया गया है।
नीलेश आनंद भरणे को DGP PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
शासन में अपर सचिव गृह का दायित्व निभा रहीं निवेदिता कुकरेती को अब DIG SDRF नियुक्त किया गया है।
Uttarakhand IPS transfer: उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल तृप्ति भट्ट को अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में सरकारी कर्मचारियों को देनी होगी संपति की जानकारी

कारागार, IRB और PAC में नई तैनातियां

कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त और वैकल्पिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
करण सिंह नगन्याल को IG कारागार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
योगेंद्र सिंह रावत अब IG मुख्यालय होंगे। वे पहले से IG कार्मिक का दायित्व संभाल रहे हैं।
यशवंत सिंह को सेनानायक, IRB प्रथम रामनगर नियुक्त किया गया है।
हरीश वर्मा को सेनानायक, 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Nainital police news: नैनीताल पुलिस में बंपर तबादले, बदले गए क‌ई कोतवाल दरोगा इंस्पेक्टर

SP स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव

रामचंद्र राजगुरु को SP पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
IPS सरिता डोभाल को SP ATS की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखण्ड में चली तबादला एक्सप्रेस 5 जिलों के DM भी बदले

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top