Home / उत्तराखण्ड / लालकुआं टनकपुर से संचालित होने वाली 18 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया आदेश देख लें पूरी लिस्ट
उत्तराखण्ड हल्द्वानी
लालकुआं टनकपुर से संचालित होने वाली 18 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया आदेश देख लें पूरी लिस्ट
By
1 min read
Lalkuan Tanakpur train cancel: कई जोड़ी ट्रेनें 18 जुलाई तक तो कई अग्रिम आदेशों तक रद्द, लालकुआं हावड़ा एक्सप्रेस, टनकपुर दोराई, टनकपुर मथुरा ट्रेनें भी हुई निरस्त….
Lalkuan Tanakpur train cancel: उत्तराखण्ड में भले ही बीते दो दिनों से भारी बारिश का सिलसिला थम गया हों परंतु राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बारिश से उत्पन्न हुई दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई है। जहां एक ओर राज्य की कई सड़कें मलवा आने के कारण अभी भी बंद हैं वहीं मैदानी क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से अब भारतीय रेलवे द्वारा कई ट्रेनें भी लगातार निरस्त की जा रही है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से सामने आ रही है। जी हां … खटीमा-बनबसा, शाही-पीलीभीत, शाहगढ़-माला एवं भोपतपुर-पीलीभीत रेल खण्डों पर भारी वर्षा एवं बाढ़ के पानी से यातायात बाधित होने के कारण इज्जतनगर मंडल ने कई ट्रेनों को आगामी 18 जुलाई तथा कुछ ट्रेनों को अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया है। यदि आप भी इस दौरान ट्रेनों का सफर करने जा रहे हैं तो एक बार रेलवे द्वारा जारी की गई यह सूची अवश्य देख लें।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: वंदे भारत सहित 22 ट्रेनों का संचालन रद्द, 18 का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट
ये 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, इज्जतनगर मंडल ने जारी की सूची (Uttarakhand train cancel):-
1) लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05328, 10, 12, 14 एवं 16 जुलाई, 2024 को निरस्त रहेंगी।
2) इसी तरह बरेली सिटी से संचालित होने वाली बरेली सिटी-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05327, 11, 13 एवं 15 जुलाई, 2024 को निरस्त रहेगी।
3) मुरादाबाद से संचालित होने वाली मुरादाबाद-लालकआं अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05363, आगामी 12, 14 एवं 16 जुलाई, 2024 को निरस्त रहेगी।
4) बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05329/05330, 05385/05386, 05339/05340 एवं 05311/05312, ये चार जोड़ी ट्रेनें दोनों ओर अगले आदेश तक निरस्त रहेगी।
5) इसी तरह बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05321/05322 अग्रिम आदेशों तक दोनों ओर से निरस्त।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: काठगोदाम -देहरादून टनकपुर से चलने वाली ये ट्रेनें 5 अगस्त तक रहेंगी निरस्त…..
6) पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05391/05392 , 05393/05394 एवं 05341/05342, ये तीन जोड़ी ट्रेनें दोनों ओर अगले आदेश तक निरस्त रहेगी।
7) पीलीभीत-शाहजहाँपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05381/05382, 05417/05418, 05417/05418 एवं 05395/05396 ये चार जोड़ी ट्रेनें दोनों ओर अगले आदेश तक निरस्त रहेगी।
8) टनकपुर-मथुरा-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05062/05061अग्रिम आदेशों तक दोनों ओर से निरस्त।
9) टनकपुर-दौराई-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05097/05098 अग्रिम आदेशों तक दोनों ओर से निरस्त रहेगी ।
10) लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष एक्सप्रेस गाड़ी ट्रेन संख्या 05060/05059 , 11 एवं 18 जुलाई को निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरभराकर गिरी चट्टान वीडियो आया सामने
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read More
Dehradun news today: देहरादून में विवाहिता संग हैवानियत 10 महीने तक शौचालय में रखा बंद
1 min read Dehradun news today: Dehradun news today uttarakhand married women news uttarakhand breaking news देहरादून में विवाहिता संग…
Read More
Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
1 min read Haldwani News Today: Haldwani News Today haldwani married women news uttarakhand pregnant woman news nainital breaking news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
