UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat News Today: चम्पावत शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति पर घोंप दिया चाकू हालत गंभीर
1 min read
Champawat News Today : शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति पर घोंप दिया चाकू, शिक्षक की हालत गंभीर
Uttarakhand breaking Champawat News Today: lohaghat Teacher wife stabs teacher husband; condition critical. Uttarakhand latest news live : शिक्षक- शिक्षिका जिनका काम विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा देना तथा बच्चों को एक दूसरे से लड़ाई झगड़े के प्रति प्रेरित ना कर अच्छी सीख देना है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक – शिक्षिका एक दूसरे से घर पर दुश्मनों की तरह लड़ रहे हैं। ऐसी ही कुछ हैरान कर देने वाली खबर चंपावत जिले से सामने आई है, जहाँ पर पारिवारिक विवाद के चलते शिक्षिका पत्नी ने अपने शिक्षक पति पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों द्वारा शिक्षक को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में महिला से गाली-गलौज और धमकी देने वाला सालिक अली गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के लोहाघाट के पाटन पुल क्षेत्र के निवासी एक शिक्षक शिक्षिका का लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बीते गुरुवार की देर रात शिक्षिका पत्नी और शिक्षक पति के बीच किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शिक्षिका पत्नी ने अपने शिक्षक पति पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शिक्षक के हाथ पर चाकू से काफी गंभीर जख्म आए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत शिक्षक को लेकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर उनके हाथ में काफी रक्त बह रहा था। शिक्षक को प्राथमिक उपचार कर शल्य चिकित्सा के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
यह भी पढ़े :Kashipur News Today: काशीपुर खाली प्लाट के पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की गई जिंदगी
घटना बन गई चर्चा का विषय ( champawat news today)
बताया जा रहा है दोनों दंपति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है जो अभी तक सुलझा नहीं पाया है। बताते चलें यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे हैं।
