Connect with us
Uttarakhand news: 2 people died in chamoli bolero road accident due to fell deep ditch. Chamoli Bolero Road Accident

Home / उत्तराखण्ड / गढ़वाल: बोलेरो वाहन जा समय गहरी खाई में 2 लोगों की मौत पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखण्ड चमोली

गढ़वाल: बोलेरो वाहन जा समय गहरी खाई में 2 लोगों की मौत पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

1 min read

Chamoli Bolero Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी ना किसी कोने से सड़क हादसे की दुखद खबर सुनने को मिल रही है। अभी ऐसे ही एक और सड़क हादसे की दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए।
(Chamoli Bolero Road Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल ने कर दी अपनी जीवन लीला समाप्त परिजनों में मचा हड़कंप

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ के पास बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। इससे वाहन में सवार 5 लोगों में से 2 लोगों की मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि दुर्घटना में रोहित पुत्र पान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की मौके पर तथा संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते समय मौत हो गई। वही इस दुर्घटना में मुकेश, मनोज तथा अन्‍य लोग घायल हो गए। घटना की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
(Chamoli Bolero Road Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में सड़क हादसे में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top