उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखण्ड: पंतनगर विश्वविद्यालय की दो छात्राओं का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन आप भी दें बधाई
1 min read
Pantnagar University news: मैसर्स यारा फर्टिलाइजर्स इण्डिया प्रा. लिमिटेड कंपनी ने किया चयनित, प्रशिक्षण के बाद मिलेगा छः लाख का पैकेज…
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के छात्र छात्राओं ने अपनी काबिलियत के दम पर सरकारी गैर सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। आज हम आपको पंतनगर विश्वविद्यालय की ऐसी ही दो होनहार छात्राओं से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका कैंपस सलेक्शन एक प्रतिष्ठित कंपनी में अच्छे पैकेज पर हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं एमएससी कृषि संचार की छात्रा सैयद मारूफा अहमद एवं एमएससी मृदा विज्ञान की छात्रा प्रीति सुमन की, जिन्हें मैसर्स यारा फर्टिलाइजर्स इण्डिया प्रा. लिमिटेड कंपनी द्वारा चयनित कर लिया गया है। बताया गया है कि उनका चयन विश्विद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में साक्षात्कार के आधार पर हुआ है।
(Pantnagar University news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पंतनगर विश्वविद्यालय की शोधार्थी डा. मोनिका का एनटीपीसी में चयन बढ़ा प्रदेश का मान
आपको बता दें कि चयनित दोनों छात्राओं को कंपनी के द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत छः लाख रुपए सालाना पैकेज दिया जाएगा। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर जहां दोनों छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान एवं सेवायोजन एवं परामर्श निदेषक डा. के.पी. रावेरकर ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
(Pantnagar University news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पंतनगर विश्वविद्यालय के दो छात्रों का चयन हुआ बड़ी कंपनी के लिए
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
