Connect with us
Uttarakhand news: 20 years old Rajat Singh died due to bike accident in Udhamsingh Nagar district.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की मौत

1 min read

Udhamsingh Nagar: सड़क हादसे (Bike Accident) में युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद फरार हुआ आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक, पुलिस कर रही है तलाश..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सड़क दुघर्टना की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आज फिर राज्य के ऊधमसिंह नगर (Udhamsingh Nagar) जिले से आ रही है जहां ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे (Bike Accident) की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने टैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र मात्र 20 वर्ष बताई गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कार और बाइक की भिड़ंत में आठवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम, थम नहीं रहे परिजनों की आंखों से आंसू:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा तहसील क्षेत्र के बंडिया निवासी रजत सिंह पुत्र किशन पाल वीडियोग्राफी का काम करता था। बताया गया है कि बीते रोज वह लालकुआं गया हुआ था। जब वह बाइक से वापस आ रहा था तो किच्छा के पास उसकी बाइक को एक ट्रैक्टर ट्राली ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजत की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह छिटककर दूर जा गिरा। जिससे रजत गम्भीर रूप से घायल हो गया।‌ सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल रजत को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रजत का शव देखकर परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल वैन को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर,चालक की मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top