Connect with us
Uttarakhand news: 3-year-old innocent child Sagar died due to the bite of poisonous ants in kapkot Bageshwar. kapkot Bageshwar news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद घटना, जहरीली चींटियों के काटने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद घटना, जहरीली चींटियों के काटने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

1 min read

kapkot Bageshwar news: दुखद घटना में छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पौसारी गांव में जहरीली चींटियों के काटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में भी मातम पसर गया है। बताया गया है कि दोनों बच्चों को लाल रंग की बड़ी चींटियों ने काटा था। इस संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि लाल रंग की बुलेट चींटी या रेड फायर चींटी का डंक काफी जहरीला होता है। इन चींटियों के काटने पर तत्काल इलाज न मिला तो जान जाने की संभावना बनी रहती है।
(kapkot Bageshwar news)
यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के चार लोगों की मौके पर ही मौत, एयरफोर्स ऑफिसर और उसके परिवार के रूप में हुई शिनाख्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के पौसारी गांव निवासी भूपेश राम का 5 वर्षीय बेटा प्रियांशु अपने तीन साल के भाई सागर के साथ आंगन में खेल रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान दोनों भाइयों को चींटियों ने काट दिया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल बागेश्वर में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सागर ने दम तोड दिया जबकि प्रियांशु का उपचार जिला अस्पताल में अभी भी चल रहा है।(kapkot Bageshwar news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के जवान का ड्यूटी के दौरान हुआ निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top