Connect with us
Haldwani electric CNG BUS news: 40 new Buses E-Bus will be run in haldwani nainital budget by ADB uttarakhand
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani electric CNG BUS)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good News: हल्द्वानी की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी 40 न‌ई इलेक्ट्रिक CNG बसें haldwani electric bus

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Good News: हल्द्वानी की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी 40 न‌ई इलेक्ट्रिक CNG बसें haldwani electric bus

1 min read

Haldwani electric CNG BUS  : हल्द्वानी की सड़कों पर जल्द रफ्तार पकड़ेगी इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें , एडीबी देगा बजट

Haldwani electric CNG BUS news: 40 new Buses E-Bus will be run in haldwani nainital budget by ADB uttarakhand  : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि, जल्द ही नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का चौड़ीकरण होने के बाद हल्द्वानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें रफ्तार पकड़ती हुई नजर आ सकती है। इतना ही नहीं बल्कि एशियन डेवलपमेंट बैंक एडीबी बसो के लिए बजट उपलब्ध कराएगा। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के चलने से यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक बन सकेगा।

यह भी पढ़े :अजब-गजब: उत्तराखण्ड रोडवेज के कर्मचारी ही कर रहे बस से डीजल चोरी वीडियो वायरल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में जल्द सड़कों पर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलती हुई नजर आएगी जिसके लिए एडीबी बजट प्रस्तुत करेगा। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इन बसों के संचालन और रखरखाव का जिम्मा कौन उठायेगा। जिसके लिए परिवहन विभाग, परिवहन निगम ,जिला प्रशासन या किसी अन्य सक्षम संस्थान को इसका जिम्मा मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस पर अभी मंथन चल रहा है जिसके बाद ही प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जा सकेगा। गौर हो वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में आयोजित रैली के दौरान शहर के विकास के लिए 2 हज़ार करोड़ रुपए का पैकेज देने की घोषणा की थी जो अलग-अलग कामों के लिए एडीबी से मिलना था।

ADB देगा 40 नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें ( Uttarakhand news today)

बताते चले निगम के बड़े हिस्से में सीवर और पानी की लाइनों का जाल इसी बजट में बिछ रहा है, जबकि तहसील के पुराने भवन को ध्वस्त कर नमो भवन का निर्माण भी टेंडर प्रक्रिया की तरफ बढ़ चुका है। इस बहुउद्देशीय भवन में तहसील एसडीएम कार्यालय रजिस्ट्री दफ्तर बड़ा सभागार, पुस्तकालय पार्किंग सिटी बस स्टैंड आएंगे। इसके अलावा नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड के चौड़ीकरण सुंदरीकरण के साथ यूटिलिटी डक्ट भी तैयार किया जाएगा। यूटिलिटी डक्ट बनने के बाद भविष्य में लाइनें बिछाने और मरम्मत के नाम पर बार-बार सड़कों को खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ADB 40 नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें देने को तैयार है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top