उत्तराखण्ड नैनीताल
नैनीताल के इन क्षेत्रों के डिग्री कॉलेज छात्र-छात्राओं को बस किराये में 50% की छूट ….
1 min read
Nainital degree college news: छात्र संघ पदाधिकारियों की मांग पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने जताई सहमति, अब छात्र छात्राओं को देना होगा केवल आधा किराया….
Nainital degree college news
नैनीताल जिले के रामनगर डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां अब छात्रों को बस का सफर करने पर किराए में 50% की छूट मिलेगी। बता दें कि छात्र संघ पदाधिकारियों एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों के बीच एआरटीओ कार्यालय में हुई बैठक के दौरान छात्रों को बस किराये में 50 फीसदी छूट देने की सहमति बन गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल के इन क्षेत्रों के लिए रोडवेज चलाएगा शटल सेवा देखिए पूरी सूची
Nainital degree college news
इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कडाकोटी का कहना है कि सभी की सहमति से फैसला लिया गया है कि रामनगर डिग्री कॉलेज में दूर जैसे मालधन, कोटाबाग, कालाढूंगी, प्रतापपुर तथा कुमेरिया कुनखेत से आने वाले छात्र-छात्राओं को अब किराए मे 50 फीसदी छूट मिलेगी। बताते चलें कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र दिखाने पर ही 50 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। एआरटीओ संदीप वर्मा के अनुसार बस यूनियन के पदाधिकारियों और छात्रों के बीच हुई बैठक में छात्रों और बस यूनियन के पदाधिकारियों में आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
