Connect with us
Uttarakhand news: 50 percent vacant posts of principal in school will be filled by direct recruitment vacancy

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत रिक्त पदों को भरा जाएगा सीधी भर्ती द्वारा

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत रिक्त पदों को भरा जाएगा सीधी भर्ती द्वारा

1 min read

Uttarakhand School Principal Vacancy: इंटरमीडिएट विद्यालयों में सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे प्रधानाचार्य के रिक्त पद

राज्य  के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के खाली हुए पदों को 50 प्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा एवं 50 प्रतिशत अन्य पदों को पदोन्नति करके भरा जाएगा। बता दें कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार विद्यालयो में प्रधानाचार्य के इन पदों को पूर्ण करने के लिए प्रधानाचार्य सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। बताते चलें कि राज्य में प्रधानाचार्य के लिए 950 पद खाली हैं।(Uttarakhand School Principal Vacancy)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में अब प्राइवेट स्कूल बढ़ाएंगे फीस Uttarakhand Private School Fees

शिक्षा मंत्री द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाचार्य के खाली पदों के लिए 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती के द्वारा तथा 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति करके पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भी शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए अलग से नियमावली तैयार की जा रही है। वही विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के पदों को भी उपसंविदा के आधार पर भरा जाएगा।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : अब ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्क भी ले सकेंगे निजी स्कूल, आदेश जारी

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top