Connect with us
uttarakhand-news-7-year-old-girl-died-due-to-elephant-attack-in-balawala-dehradun

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: हाथी ने 7 वर्षीय बच्ची की जिंदगी कर दी खत्म परिजनों में मचा कोहराम..

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: हाथी ने 7 वर्षीय बच्ची की जिंदगी कर दी खत्म परिजनों में मचा कोहराम..

1 min read

Dehradun Elephant attack: देहरादून के बालवाला में जंगल गई 7 वर्षीय बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला,परिजनों में मचा कोहराम

Dehradun Elephant attack आए दिन उत्तराखंड के किसी ना किसी कोने से जंगली जानवरों के हमले की खबर सुनने को मिलती रहती है ऐसी ही एक और खबर उत्तराखंड के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां हाथी ने एक 7 वर्षीय बच्ची को कुचलकर मार डाला। बच्ची की मौत की खबर के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार ने कर किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Dehradun news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के बालावाला के बांसवाड़ा जंगल के किनारे किराए पर रहने वाले लोचन ऋषि देव पुत्र धोरण ऋषि देव, निवासी ग्राम बस्ती जिला सारासा बिहार की 7 वर्षीय पुत्री परिवार के अन्य बच्चों के साथ दोपहर के समय जंगल गई हुई थी जहां पर हाथी ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पंचायतनामा भरकर आगे की कार्यवाही को भेज दिया।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top