Connect with us
Kashipur news today

Home / उत्तराखण्ड / Kashipur News Today: तमंचा दिखाकर दो लड़कियों को बाइक पर बैठा ले गया युवक

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Kashipur News Today: तमंचा दिखाकर दो लड़कियों को बाइक पर बैठा ले गया युवक

1 min read

Kashipur News Today: बाइक सवार युवक तमंचे की नोक पर रखकर दो युवतियों को लेकर हुआ फरार, जाँच में जुटी पुलिस…..

Kashipur News Today: उत्तराखंड धीरे- धीरे लगातार अपराधों की ओर बढ़ता जा रहा है जो एक गम्भीर चिंता का विषय बन गया है। यहाँ पर चोरी डकैती जैसे मामलों मे तो कोई कमी देखने को नही मिलती लेकिन अब तो अपराधों की हदें पार हो चुकी है। दरअसल अब देवभूमि मे भी बंदूक की नोक पर रखकर लोगों को डराया जा रहा है। ऐसी ही कुछ खबर उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से सामने आ रही है जहां पर एक बाइक सवार युवक दो युवतियों को तमंचा दिखाकर बाइक पर बैठाकर चला गया।
यह भी पढ़ें- उड़ता उत्तराखण्ड: नशे में धुत युवती ने खोया अपना आपा , रोडवेज बस चालक का फोड़ा सिर…

udham Singh Nagar news
बता दें बीते शुक्रवार देर शाम को उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के मान रोड स्थित स्टेडियम के पास एक बाइक सवार युवक पैदल चल रही दो युवतियों को रोकता है और एक युवती को बाइक पर बैठाकर कमर में लगे तमंचे को निकालकर उसे थप्पड़ जड़ देता है। इसके साथ ही दूसरी युवती को बैठने का इशारा करते हुए उसे भी बाइक पर बैठा देता है इसके बाद दोनों युवतियों को लेकर युवक चला जाता है। तभी इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिलती है जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती है और सीसीटीवी फुटेज देखती है जिसमें वीडियो देखकर उन्हें पता चलता है कि तीनों एक दूसरे को जानते हैं। इसके साथ ही आरोपी के जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। इस संबंध में अन्य पुलिस थानों को भी सूचना दे दी गई है जिसके चलते आरोपी की तलाश जारी है वहीं युवतियां कहा की रहने वाली है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या कर उसी के वाहन से लटका दिया शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top