अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा की आकृति का आईआईटी मद्रास में हुआ चयन, परिजनों में खुशी की लहर…
1 min read
Almora Uttarakhand IIT MADRAS: गौरवान्वित पल, आकृति ने इसी वर्ष अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी 12वीं की परीक्षा, अब आईआईटी मद्रास में हुआ चयन…
राज्य के होनहार युवा अपनी काबिलियत के दम पर दिन-प्रतिदिन नई-नई ऊंचाईयों को छू रहें हैं। राज्य के होनहार युवाओं की सफलताओं की खबरें आए दिन हमारे सामने आती रहती है। इसी क्रम में एक सुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है। जहां की एक मेधावी छात्रा का चयन आईआईटी मद्रास में हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं शारदा पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा आकृति की। आकृति की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र के साथ ही विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर है।
(Almora Uttarakhand IIT MADRAS)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की पायल ने नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बता दें कि शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों में उत्तीर्ण करने वाली आकृति का चयन आईआईटी मद्रास में हो गया है। बता दें कि बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे की छात्रा रही आकृति के पिता विनोद कुमार जहां एक अध्यापक है वहीं उनकी मां अनिता देवी एक कुशल ग्रहणी है। बेटी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है वहीं घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Almora Uttarakhand IIT MADRAS)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मुनस्यारी के दान सिंह की दिवाली पर चमकी किस्मत, dream 11 से जीते लाखों रुपए
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
