Connect with us
Uttarakhand news :Aarushi Nishank pokhriyal of Uttarakhand awarded with Black Swan Champion of the Year Award

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: उत्तराखंड की आरुषि निशंक ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से हुई पुरस्कृत

उत्तराखण्ड देहरादून

बधाई: उत्तराखंड की आरुषि निशंक ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से हुई पुरस्कृत

1 min read

Aarushi nishank pokhriyal: आरूषि निशंक को ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Aarushi nishank pokhriyal: उत्तराखंड की होनहार बेटियों के हुनर की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं आज हम आपको ऐसी ही एक और होनहार युवा महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक की। जिन्होंने एशिया वन मैग्जीन और ईटी नाउ की ओर से एक आयोजन में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार हासिल किया है।

यह भी पढ़िए :उत्तराखंड: रामनगर के सोमाशं डंगवाल आईपीएल में बिखेर रहे हैं अपनी आवाज का जादू.

बता दें कि इस सम्मान समारोह का आयोजन सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए किया गया था। जिसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे कई नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक को ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवार्ड मिलना उनके तथा उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top