उत्तराखण्ड अल्मोड़ा
उत्तराखण्ड : अल्मोड़ा की सपना गुमशुदा….शेयर करें, बेटी को ढूंढने में परिजनों की मदद करें
1 min read

अल्मोड़ा जिले के ग्राम जैंचोली (कमेठखानी) निवासी बाली राम की 19 वर्षीय पुत्री सपना बीते 13 जनवरी से नजदीकी से लापता है। परिजन लापता सपना की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों एवं सपना के सभी दोस्तों से पूछताछ करने तथा काफी खोजबीन के बाद भी जब सपना का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में 14 जनवरी को 19 वर्षीय सपना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परंतु पुलिस को अभी तक सपना की भी खबर नहीं मिली तो उन्होंने ने सोशल मीडिया पर आम जनता से भी लापता युवती के संबंध में कुछ भी पता चलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। देवभूमि दर्शन भी आपसे अनुरोध करता है कि यदि लापता सपना के बारे में कुछ भी पता चलें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
अल्मोड़ा पुलिस के फेसबुक पेज से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जैंचोली (कमेठखानी) निवासी सपना(19 वर्ष) पुत्री बाली राम बीते सोमवार दिनांक 13 जनवरी को सुबह घर से अस्पताल के लिए निकली थी। देर रात तक भी जब सपना वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने सपना की खोजबीन शुरू की। लापता सपना के सभी दोस्तों तथा सभी नाते-रिश्तेदारों से पूछने पर भी जब उसका का कुछ पता नहीं चला तो सपना के भाई महेश राम ने 14 जनवरी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में महेश ने बताया कि उसकी बहन सपना कल 13 जनवरी की सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह अस्पताल जा रही है लेकिन वह अभी तक घर वापस नहीं आई है। पुलिस के द्वारा छानबीन के बाद भी जब सपना की कोई खबर नहीं मिली तो अल्मोड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आम लोगों से मदद की अपील की है। बता दें कि पुलिस प्रशासन तथा पारिवारिक सदस्यों के द्वारा अपनी ओर से सपना को ढूंढने की हरसंभव कोशिश की गई है। लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। जिस किसी को भी लापता सपना के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आता है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। इस पोस्ट को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक शेयर करें।

पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा बेटी का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा: 05962-230007
थानाध्यक्ष सोमेश्वर- 9411112883
शेयर करें⇓
