उत्तराखण्ड हल्द्वानी
उत्तराखंड के अमित पांडे नासा में सीनियर साइंटिस्ट के लिए चयनित, प्रदेश का बड़ा मान
1 min read
Amit Pandey NASA Scientist: गौरवान्वित पल, नासा के न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर चयनित हुए अमित…
राज्य के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर देश प्रदेश का नाम रोशन करने वाले इन युवाओं की सफलता की खबरें आए दिन हमारे सामने आती रहती है। इसी क्रम में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन दुनिया की सबसे बड़े स्पेस एजेंसी नासा में बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के हल्द्वानी निवासी अमित पांडेय की, जिन्हें चंद्रमा पर इंसानों को ठहराने वाली न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस के नासा द्वारा बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक चयनित किया गया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Amit Pandey NASA Scientist)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की आकांक्षा खर्कवाल को फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने रिसर्च के लिए दी 2 करोड़ की फेलोशिप
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गोरापड़ाव निवासी अमित पांडेय का चयन अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में हो गया है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त करने वाले अमित ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक किया है। तदोपरांत उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी आफ एरिजोना से मास्टर डिग्री, 2009 में यूनिवर्सिटी आफ मेरीलैंड से पीएचडी की मानक उपाधि हासिल की है। बताते चलें कि नासा में चयनित होने से पूर्व भी अमित को अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में वह अपने यूट्यूब चैनल पर करियर काउंसलिंग कर युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।(Amit Pandey NASA Scientist)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की बोनिका पंत बनी नोएडा में मत्स्य वैज्ञानिक, बड़ा प्रदेश का मान
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
