Connect with us
alt"uttarakhand army soldiers died"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के एक और जवान की अचानक ड्यूटी के दौरान मौत ,खबर से पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड के एक और जवान की अचानक ड्यूटी के दौरान मौत ,खबर से पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

alt"uttarakhand army soldiers died"

भारतीय सेना के असम राइफल्स में तैनात राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले वीर जवान की मौत की दुखद खबर मिजोरम से आ रही है। बताया गया है मृत्यु के समय जवान ड्यूटी पर ही तैनात था एवं पिछले क‌ई दिनों से उनका स्वास्थ्य सही नहीं था। उन्हें काफी तेज बुखार आ रहा था और उल्टी भी हो रही थी। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और देर शाम उन्होंने दम तोड दिया। जवान की मौत की खबर से परिजन सदमे में थे और उनका दर्द उस समय आंसूओं के रूप में छलक उठा जब जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके घर पहुंचा। पार्थिव शरीर को देखते ही परिजन बेसुध हो गए। आस-पास के ग्रामीणों ने जवान के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना देकर ढांढस बंधाने की कोशिश की परंतु परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। दोपहर बाद जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। बता दें कि मृतक जवान अपने पीछे पत्नी के साथ ही दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा उत्तराखंड पुलिस में तैनात है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली तहसील के अंतर्गत ग्राम हंडुल के रहने वाले विक्रम सिंह पुत्र मान सिंह भारतीय सेना की असम राइफल्स में थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग मिजोरम में थी। कुछ समय पहले ही उनका परिवार भाबर क्षेत्र के जशोधरपुर में बस गया था। बताया गया है विक्रम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उन्हें लगातार उल्टी होने के साथ ही बुखार की शिकायत भी बनी हुई थी। मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक से ज्यादा बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उन्होंने दम तोड दिया। सेना के अधिकारियों द्वारा जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनों तक पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। सेना के वाहन से जैसे ही मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से छलकने लगे। परिजन तो पार्थिव शरीर को देखकर बेसुध ही हो ग‌ए, आस-पास के लोगों ने मृतक जवान के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। जिसके बाद जवान की शव यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर किया गया।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top