अल्मोड़ा स्पोर्ट्स/बैडमिंटन
अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन का पेरिस ओलंपिक में विजयी सफर जारी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
1 min read
Lakshya Sen Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन की जीत का सिलसिला जारी, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Lakshya Sen Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले लक्ष्य सेन भारतीय शटलर के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जो पूरे देश के लिए बेहद गर्व की बात है। इसके साथ ही लक्ष्य सेन ने अभी तक हुए मुकाबलों मे अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त देकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बीते रोज उन्होंने भारत के ही एच प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आपको बता दें कि ओलम्पिक इतिहास में यह पहली बार था जब बैडमिंटन में भारत के खिलाड़ी आमने सामने आए।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के धर्मेंद्र भी पेरिस गए भारतीय बाक्सिंग ओलम्पिक दल में शामिल, मिली अहम जिम्मेदारी
uttarakhand Lakshya Sen Paris Olympics बता दें मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रहने वाले लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले मुकाबले में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को करारी शिकस्त दी थी। जिसमें लक्ष्य ने यह मैच 21-8 और 22-20 से अपने नाम किया। इसके पश्चात दुनिया के 18 वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने 52वें नंबर के खिलाड़ी कैरगी को पिछले मैच मे शानदार शिकस्त दी। वहीं 31 जुलाई को विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसके पश्चात 1 अगस्त को उनका मुकाबला भारत के ही एच प्रणय से हुआ जिन्हें लक्ष्य ने 21 – 12 व 21-6 पॉइंट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब लक्ष्य का मुकाबला शुक्रवार यानी आज शाम को 12वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चेन चाउ टीएन से होगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
