UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी
Uttarkashi homeguard bike accident: उत्तरकाशी मोरी बाइक हादसा होमगार्ड भरत गई जिंदगी
1 min read
bharat singh died in Uttarkashi homeguard bike accident today in mori uttarakhand latest update: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: मोरी–त्यूणी मार्ग पर बाइक नदी में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत
bharat singh died in Uttarkashi homeguard bike accident today in mori uttarakhand latest update: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद हृदयविदारक एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां मोरी तहसील क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की जिंदगी चली गई। बताया गया है कि मोरी–त्यूणी मोटर मार्ग पर सांद्रा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई से टौंस नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बीती शाम से लापता जवान का शव शुक्रवार को बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi ration card EKYC: उत्तरकाशी में 1 हजार राशन कार्ड निरस्त Uttarakhand news
ड्यूटी के बाद जा रहे थे बाइक से, तभी हो गया दर्दनाक हादसा Uttarkashi homeguard bike accident uttarakhand
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के नौगांव (बड़कोट) के ग्राम बलाड़ी निवासी भरत सिंह (57 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सबल सिंह एक होमगार्ड जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मोरी थाने में थी। बताया गया है कि गुरुवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह किसी निजी कार्य से सांद्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सांद्रा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे टौंस नदी में गिर गई।
देर रात तक जब भरत सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों और साथी कर्मचारियों को किसी अनिष्ट की चिंता होने लगी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिली कि मोरी से करीब तीन किलोमीटर दूर मोताड़ पुल के पास एक मोटरसाइकिल नदी में गिरी हुई दिखाई दी है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- Dhari Nainital leopard attack: नैनीताल धारी में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला
पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाली स्थिति mori Uttarkashi news today
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ कांस्टेबल देवेंद्र कंडियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी व आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने बाइक के साथ नदी से होमगार्ड जवान का शव बरामद किया। शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस संबंध में थाना मोरी के थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भरत सिंह ड्यूटी के बाद निजी कार्य से जा रहे थे और इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड आरोपी गिरफ्तार SI कांस्टेबल सस्पेंड
हादसे की वजह जांच के दायरे में uttarakhand homeguard news Uttarkashi bike accident today
फिलहाल हादसे के स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाए हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बाइक के फिसलने या अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। होमगार्ड जवान की असमय मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं स्थानीय क्षेत्र में भी से शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand police bharti update: उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती से रोक हटाई
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
