Connect with us
Bhima incarnated on a 7-year-old child Aryan in Rudraprayag kandai Pandava dance uttarakhand latest news today
Image : social media ( Rudraprayag Bhima Pandava dance)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag bhima news: रूद्रप्रयाग 7 साल के बच्चे पर अवतरित हुए भीम, पांडव नृत्य के दौरान आए देवता

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag bhima news: रूद्रप्रयाग 7 साल के बच्चे पर अवतरित हुए भीम, पांडव नृत्य के दौरान आए देवता

1 min read

Rudraprayag Bhima Pandava dance  : पांडव नृत्य के दौरान 7 साल के बच्चे पर अवतरित हुए भीमसेन, ढोल दमाऊ की थाप पर प्रकट हुए देवता… .

Bhima incarnated on a 7-year-old child Aryan in Rudraprayag kandai Pandava dance uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहाँ के कण कण मे देवताओं का वास है। इतना ही नही बल्कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पांडव नृत्य जैसे कई सारे पौराणिक और ऐतिहासिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले के लोग उस समय हैरान रह गए जब एक 7 वर्षीय बच्चे पर पांडव नृत्य के दौरान भीमसेन अवतरित हुए। बताते चले बच्चा अचानक से पांडव पश्वाओ के मध्य पहुंच गया और मानो वो किसी दिव्य शक्ति के प्रभाव मे भीमसेन की मुद्रा मे नृत्य करने लगा हो।

यह भी पढ़े :कुमाऊं में चौमू देवता हैं भगवान शिव के प्रतीक, पशुचारकों के मानें जाते हैं लोक देवता…..

Rudraprayag Bhima news today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला क्षेत्र के बैंजी काण्डई मे इन दिनों पांडव नृत्य चल रहा है। जहाँ पर 7 वर्षीय आर्यन पर पांडव नृत्य के दौरान भीमसेन अवतरित हुए, इस दौरान उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आर्यन ने बताया कि उसे कुछ समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी अचानक से ढोल दमाऊ की आवाज सुनकर उसका मन हुआ कि आयोजन की तरफ चले जाएं।

आर्यन के अंदर अचानक आई बड़ी ताकत, समझ नही आया क्या हो रहा है ( rudraprayag breaking news) 

जैसे ही आर्यन वहाँ पर पहुँचा तो उसे लगा की उसके अंदर अचानक से कोई बहुत बड़ी ताकत आ गई हो। इतना ही नहीं बल्कि आर्यन का शरीर अचानक से नाचने लगा। आर्यन ने बताया कि उसे याद भी नहीं है कि वह कैसे नाच रहा था। बस उसे इतना याद है कि कोई शक्ति उसे थामे हुए है आर्यन ने जब गांववालों के चेहरे देखे तो वह सब खुश थे। वो कह रहे थे कि उस पर भीमसेन अवतरित हुए है यह सुनकर उसे डर और खुशी दोनों हुई।

केदारघाटी और पड़ोसी जनपद के अनेक गांवों में चल रही पांडव लीला ( rudraprayag news today) 

बताते चलें बैंजी काण्डई ही नहीं बल्कि पूरी केदारघाटी और पड़ोसी जनपद के अनेक गांवों में इन दिनों पांडव नृत्य और पांडव लीला की परंपरा पूरे उत्सव के साथ चल रही है। पांडववाणी की पवित्र थाप के स्वर और पारंपरिक नौबत की ध्वनि के बीच पांडव देवता विभिन्न पश्वाओं पर अवतरित होकर ग्रामीणों को सुख समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top