Connect with us
Bhupendra Bisht of bangapani died into fell gauri river jauhar valley Pithoragarh Uttarakhand news today
Image : social media ( Bangapani Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news: पिथौरागढ़ जौहार घाटी से लौट रहे भूपेंद्र बिष्ट की गोरी नदी में गिरने से गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news: पिथौरागढ़ जौहार घाटी से लौट रहे भूपेंद्र बिष्ट की गोरी नदी में गिरने से गई जिंदगी

1 min read

Bangapani Pithoragarh news today: घोड़े खच्चरों को लेकर घर लौट रहे व्यक्ति के ऊपर बरसी आफत, गिरते बोल्डर से बचने के प्रयास मे नदी में गिरने से गई जिंदगी…

Bhupendra Bisht of bangapani died into fell gauri river jauhar valley Pithoragarh Uttarakhand news today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर से बचने के प्रयास में नदी मे गिरने से गई व्यक्ति की जिंदगी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Champawat news:टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा अल्मोड़ा के इंजीनियर समेत 2 की मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील के मतली गांव बुडगौर तोक के निवासी 52 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बिष्ट बीते शनिवार को बुर्फू जोहार से घोड़े खच्चरों को लेकर लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथी ललित सिंह ,खीम सिंह और चंद्र सिंह उनसे आगे चल रहे थे। तभी रात के अंधेरे में बारिश का तेज दौर जारी था। जिसके चलते जैसे ही वह बंगापानी बासबगड के पास पहुंचे तो वहां पर अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। घोड़ो को लेकर भूपेंद्र के अन्य साथी तो आगे निकल गए मगर भूपेंद्र पीछे छूट गए। तभी पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे जिनसे बचने के प्रयास में भूपेंद्र दौड़ने लगे। मगर अपना जीवन बचाने में वह असफल रहे क्योंकि उनका पैर दौड़ते वक्त फिसल गया जिसके कारण वो सीधा गोरी नदी की धारा मे समा गए।

साथियों को नही थी खबर दोस्त की गई जिंदगी

जब देर तक भूपेंद्र का पता नहीं चला तो उनके अन्य साथियों ने अंधेरे में उन्हें खोजने का प्रयास किया। यहां तक कि उन्हें आवाज भी लगाई मगर भूपेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन गोरी नदी किनारे खोजबीन में भूपेंद्र का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की मदद से भूपेंद्र के शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेजा गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top