Uttarakhand उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात, छात्राएं मुक्त में कर सकेंगी बसों में सफर
1 min read
Uttarakhand Degree College: बड़ी खबर: मुख्य सचिव ने दिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश, छात्रों को भी मिलेगी किराए में कुछ छूट…
चुनावी दौर नजदीक है ऐसे में उत्तराखण्ड(Uttarakhand) सरकार सभी पर महरबान है। बता दें की कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है जिसके अनुसार उन्हें जल्द उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में घर से कालेज तक का किराया कम होने का तोहफा मिल सकता है। बताया गया है कि जहां कालेज तक की यात्रा कालेज की छात्राओं के लिए मुफ्त होगी वहीं महाविद्यालयों(Degree College) में पढ़ने वाले छात्रों को भी बस किराये में कुछ छूट दिए जाने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने छात्र-छात्राओं को बसों में छूट के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इतना ही नहीं पर्वतीय क्षेत्रों में जहां कालेज रूट पर बसें नहीं चलती वहां के छात्र-छात्राओं के लिए किराए में सब्सिडी दिए जाने पर भी विचार परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड रोडवेज को लग रही भारी चपत, 2 माह से खड़ी है रोज 20 हजार ₹ आमदनी वाली गाड़ी
बता दें कि यदि यह प्रस्ताव उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू कर दिया जाता है तो इससे न केवल गरीब एवं मध्यम अभिभावकों की काफी बचत होगी वहीं छात्र-छात्राओं का किराया कम होने से उनकी पाकेट मनी भी कम खर्च होगी। बची हुई पाकेट मनी का सदुपयोग वह पढाई के अन्य संसाधनों को जुटाने में भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार की आंगनबाड़ी वर्करों को दिवाली की बड़ी सौगात, बढ़ेगा मानदेय
