उत्तराखण्ड हल्द्वानी
बधाई: लालकुआं के सार्थक शिमला के आर्मी स्कूल के लिए चयनित बढ़ाया क्षेत्र का मान
1 min read
Sarthak sammal army School: बिंदुखत्ता के सार्थक सम्मल शिमला के आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 के लिए चयनित
Sarthak sammal army School: राज्य के होनहार युवा जहां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वहीं यहां के नौनिहालों ने भी चहुंओर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार छात्र से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां … हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सार्थक सम्मल की, जिनका चयन आर्मी पब्लिक स्कूल शिमला में कक्षा 6 के लिए हो गया है। उनके चयन से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हरिद्वार के शाश्वत का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री स्कूल (RIMC) में चयन…..
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी किशन सम्मल और शारदा देवी के पुत्र सार्थक, वर्तमान में किच्छा के हिमालयन प्रोगेसिव स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र हैं। बीते 11 फरवरी को उन्होंने छ्ठी कक्षा में प्रवेश के लिए देहरादून में आयोजित हुई आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा दी थी। जिसके परिणामों में उन्हें शानदार सफलता मिली है। सार्थक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है। बताया गया है कि सार्थक के परिजन इसी माह 11 से 16 मार्च के बीच आर्मी पब्लिक स्कूल शिमला में सार्थक का दाखिला कराने जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बधाई: ऋषिकेश के आदित्य रयाल का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में चयन……
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
