Connect with us
Uttarakhand news: bjp politician Jagdish Singh died on road accident in amori dhura CHAMPAWAT

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा भाजपा नेता जगदीश की सड़क हादसे में मौत

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा भाजपा नेता जगदीश की सड़क हादसे में मौत

1 min read

Jagdish singh Champawat Accident: चंपावत गहरी खाई में समाया वाहन भाजपा नेता जगदीश सिंह की मौत, 

उत्तराखंड सड़क हादसों की कड़ी में फिर एक खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां टनकपुर चंपावत नेशनल हाईवे पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता जगदीश सिंह की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया है।(Jagdish singh Champawat Accident)

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह आज सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। जैसे ही वाहन स्वाला के पास पहुंचा तो एकाएक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top