Connect with us
Shahid Kapoor in Mussoorie
फोटो सोशल मीडिया Shahid Kapoor in Mussoorie

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में पहुंचे अभिनेता शाहिद कपूर प्रशंसकों ने जमकर ली सेल्फी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में पहुंचे अभिनेता शाहिद कपूर प्रशंसकों ने जमकर ली सेल्फी

1 min read

Shahid Kapoor in Mussoorie : बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा संग निजी दौरे पर पहुंचे मसूरी, प्रशंसकों ने जमकर खिंचवाई फोटो….

Shahid Kapoor in Mussoorie: उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व भर में बेहद प्रसिद्ध है जिसके चलते यहां पर विदेशों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार यहां पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व अभिनेत्रियां भी निजी दौरे पर पहुंचते हैं। इसी बीच बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ देहरादून जिले में स्थित मसूरी की हसीन वादियों में पहुंचे जहां पर उन्होंने वुडा स्टॉक स्कूल का दौरा करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई जिन्हें मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री नायरा शाह जमकर की हसीन वादियों की तारीफ

Shahid Kapoor in uttarakhand बता दें बीते शनिवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ निजी दौरे पर देहरादून जिले के मसूरी पहुंचे जहां पर उन्होंने शहर के वुड स्टॉक स्कूल का दौरा करते हुए बच्चों के छात्रावास एडमिशन कार्यालय क्लास रूम को बारीकी से देखा। इस दौरान जैसे ही उनके प्रशंसकों को यह बात पता चली की उनके पसंदीदा अभिनेता मसूरी पहुंचे हैं तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर फोटो खिंचवाई। बताया जा रहा है कि अभिनेता एक दिन के निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे थे इसके बाद वह स्कूल मे कुछ समय बिताने के पश्चात वापस जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे। वहीं उनकी पत्नी मीरा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर मसूरी की कुछ तस्वीरें भी सांझा की है।

यह भी पढ़ें- देवभूमि उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी, प्रशंसकों ने जमकर ली सेल्फी

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top