Connect with us
Bollywood actress Naira Shah uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया actress Naira Shah uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री नायरा शाह जमकर की हसीन वादियों की तारीफ

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री नायरा शाह जमकर की हसीन वादियों की तारीफ

1 min read

actress Naira Shah uttarakhand: उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में परफॉर्मेंस देने आई बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री नायरा शाह ने देवभूमि की जमकर की तारीफ….

actress Naira Shah uttarakhand : उत्तराखंड अपनी खूबसूरती और अनोखी संस्कृति के लिए पूरे विश्व भर में जाना जाता है जिसके चलते यहां पर विश्व के कई देशों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की खूबसूरती बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों को भी बेहद भाती है चाहें वह अभिनेता या अभिनेत्री उत्तराखंड के दौरे पर पहले ही बार क्यों ना आए हो लेकिन जो भी यहां पर एक बार आता है वो बस यही का होकर रह जाता है। इसी बीच उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में परफॉर्मेंस देने आई बॉलीवुड की एक्ट्रेस नायरा शाह ने देवभूमि उत्तराखंड की जमकर तारीफ की साथ ही उन्हें पहाड़ की हसीन वादियों के साथ पहाड़ के लोग भी खूब भाए है।

यह भी पढ़ें- कुमाऊंनी परिधान में नजर आई वालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, पहनी पारम्परिक रंगीली पिछौड़ी….

Bollywood actress Naira Shah बता दें इन दिनों राजधानी देहरादून में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में एक तरफ फील्ड में महिला और पुरुष क्रिकेट का रोमांच लोगों को देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर पूरी सीरीज में बॉलीवुड के चर्चित चेहरों का तड़का भी देखने को मिला है। इसी बीच बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री नायरा शाह उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने आई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह देहरादून पहली बार आई है लेकिन उन्हें यहां आकर बेहद अच्छा लग रहा है इससे पहले उन्होंने कई जगहों पर अपनी परफॉर्मेंस दी है लेकिन उन्हें उत्तराखंड की जनता और यहां के बेहद खूबसूरत स्टेडियम में परफॉर्मेंस करने की अलग ही अनुभूति मिली है। नायरा ने बताया कि यह उनकी मम्मी और उनका पसंदीदा स्थान है जो उन्हें खूब भाता है। नायरा ने कहा कि अभी दो-तीन दिन के लिए वह उत्तराखंड में ही है जिसके चलते वो चारों धामों में से कुछ धामों के दर्शन करने के लिए अवश्य जाने वाली है। नायरा ने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद सुखद है कि उन्हें देहरादून में परफॉर्म करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, बोले यहां जैसा सूकून और कहीं नहीं

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top