Connect with us
Rani Mukherjee Kedarnath uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / Rani Mukherjee Kedarnath temple: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंची केदारनाथ धाम

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

Rani Mukherjee Kedarnath temple: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंची केदारनाथ धाम

1 min read

Rani Mukherjee Kedarnath temple: बाबा केदार के दर पहुंची सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रानी, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद….

Rani Mukherjee Kedarnath temple
उत्तराखण्ड की हसीन वादियां जहां देश विदेश के लोगों के साथ ही नामी गिरामी हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है वहीं देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक, पवित्र, पौराणिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शनों को भी लोग हमेशा से ही लालायित रहते हैं फिर वो चाहे उत्तराखण्ड में स्थित चार धाम हों या बाबा नीम करोली का प्रसिद्ध कैंची धाम या फिर उच्च हिमालई शिखरों में स्थित आदि कैलाश।‌ बीते रोज जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि कैलाश की यात्रा पर पहुंचे थे वहीं अब सुप्रसिद्ध वालीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं है। बता दें कि रानी मुखर्जी ने शुक्रवार सुबह सवेरे न केवल बाबा केदार की पूजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया बल्कि उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
(Rani Mukherjee Kedarnath temple)

Rani Mukherjee Kedarnath temple: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंची केदारनाथ धामयह भी पढ़ें- Kedarnath dham electric vehicles: केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा

बता दें कि शुक्रवार सुबह जैसे ही सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, केदारनाथ धाम पहुंची तो मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। इसी बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और मंदिर परिसर में कुछ समय भी बिताया। इस दौरान बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।
(Rani Mukherjee uttarakhand visit)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बाबा केदार के दर पहुंचे इशांत शर्मा बोले अद्भुत है केदारनाथ आज पूरा हो गया सपना

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top