Connect with us
Uttarakhand news: car fall in mandakini river Rudraprayag driver died

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उतराखण्ड : उफनती मंदाकिनी नदी में जा समाई कार, रेस्क्यू कर मिला चालक का शव

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उतराखण्ड : उफनती मंदाकिनी नदी में जा समाई कार, रेस्क्यू कर मिला चालक का शव

1 min read

रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में भयावह सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी (Mandakini river) में समाई कार, चालक की मौके पर ही मौत..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की खबर आज रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले से सामने आ रही है जहां अगस्त्यमुनि के गंगानगर में एक कार के अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी (Mandakini river) में समा जाने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।‌ हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि नदी का बहाव काफी तेज होने कारण राहत एवं बचाव दल को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ही मृतक के शव को बमुश्किल नदी से बाहर निकाला जा सका। मृतक की शिनाख्त रूद्रप्रयाग जिले के मैखण्डा फाटा निवासी किशोरी लाल के रूप में हुई है, जब वह कार को बैक कर रहा था उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top