Connect with us
Uttarakhand news: Chakrata News Today Kalsi car accident dehradun 3 people lost Life
Image : social media ( Chakrata News Today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun News: विकासनगर कालसी चकराता मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार 3 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun News: विकासनगर कालसी चकराता मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार 3 की गई जिंदगी

1 min read

Chakrata News Today    : विकासनगर कालसी चकराता मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में समाई कार, एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म...

Chakrata News Today  : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे कहर बनकर टूट रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारी लोगों की जिंदगियां तबाह हो चुकी है। ऐसी ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर विकासनगर कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Tharali chamoli car accident: चमोली थराली में कार खाई में गिरी 2 की चली गई जिंदगी

Chakrata News Today Kalsi car accident  : अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के विकासनगर से एक अल्टो कार बीते बुधवार की देर रात चार लोगों को लेकर चकराता की ओर जा रही थी। तभी जैसे ही कार विकासनगर कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते हादसे मे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस प्रशासन की टीम ने शवो को निकाला खाई से बाहर

जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया जिसके चलते तीन शवो को कब्जे मे लिया गया जिनकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं एक घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। हादसा किस वजह से हुआ है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top