Connect with us
chamoli car Accident today ex army soldier darshan singh died uttarakhand breaking live today
Image : social media ( chamoli car Accident today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli car accident today: चमोली खाई में गिरी कार, पूर्व फौजी की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli car accident today: चमोली खाई में गिरी कार, पूर्व फौजी की चली गई जिंदगी

1 min read

chamoli car Accident today  : हादसे का शिकार हुई कार पूर्व फौजी की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम..

chamoli car Accident today ex army soldier darshan singh died uttarakhand breaking live today : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पूर्व फौजी की कार दुर्घटना का शिकार होने से उनकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Nainital car Accident today: नैनीताल में हादसा जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्राम कोठी भूल्यूडा, नंद केसरी, थाना थराली के निवासी दर्शन सिंह पुत्र उमेद सिंह बीते शुक्रवार की रात अपने रिश्तेदार को अल्टो कार से छोड़कर वापिस घर लौट रहे थे। इस दौरान बारिश भी जारी थी, तभी जैसे ही उनकी कार थराली चिड़िंगा मोटर मार्ग पर पहुँची तो अनियंत्रित होकर 120 मीटर गहरी खाई मे जा गिरी। जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस प्रशासन की टीम ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा दर्शन सिंह को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चले मृतक दर्शन सिंह पूर्व फौजी थे जिनकी मौत के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top