Connect with us
Uttarakhand news: Champawat Deeksha pandey became assistant engineer in Energy Corporation

Home / उत्तराखण्ड / चंपावत की दीक्षा पांडे ऊर्जा निगम में बनी सहायक अभियंता, परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड चम्पावत

चंपावत की दीक्षा पांडे ऊर्जा निगम में बनी सहायक अभियंता, परिजनों में खुशी की लहर

1 min read

Deeksha Pandey Champawat: ‌चंपावत की दीक्षा पांडे ने क्षेत्र के साथ ही परिजनों का नाम किया रोशन

जहां उत्तराखंड की बेटियां सरकारी, गैर सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं वही फिर राज्य की एक और बेटी ऊर्जा निगम में सहायक अभियंता के पद पर चयनित हुई है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के चंपावत जिले के कलक्ट्रेट रोड निवासी दीक्षा पांडे की , जिन्होंने सहायक अभियंता के पद पर चयनित होकर अपने परिजनों के साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। दीक्षा की इस सफलता से उनके परिवार में जहां खुशी का माहौल है वही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।(Deeksha Pandey Champawat)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: प्रियंका असवाल देहरादून में गोल्ड मेडल से होंगी सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत के कलक्ट्रेट रोड निवासी दीक्षा पांडे का चयन ऊर्जा निगम में सहायक अभियंता के पद पर हुआ है।बता दे कि दीक्षा के पिता जगदीश पांडेय चम्पावत के मुख्य डाकघर मे पोस्टमास्टर के पद पर तैनात है तथा माता तारा पांडेय गृहिणी हैं। दीक्षा की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल लोहाघाट तथा इंटरमीडिएट तक की शिक्षा द एशियन अकेडमी पिथौरागढ़ से हुई है।इसके पश्चात दीक्षा ने बिपिन त्रिपाठी कुँमाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top