Connect with us
Uttarakhand news: champawat purnagiri temple Ropeway project work started , it will be very easy to have darshan of ma puranagiri.

Home / उत्तराखण्ड / चंपावत : पूर्णागिरि मंदिर में शुरू हुआ रोपवे निर्माण कार्य मां के दर्शन करना होगा बेहद आसान

उत्तराखण्ड चम्पावत

चंपावत : पूर्णागिरि मंदिर में शुरू हुआ रोपवे निर्माण कार्य मां के दर्शन करना होगा बेहद आसान

1 min read

Purnagiri temple ropeway project: पूर्णागिरी मंदिर के लिए रोपवे का कार्य हुआ शुरू ,इस साल के अंत तक कार्य पूरा होने का लक्ष्य

मां पूर्णागिरि जाने वाली श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां मां पूर्णागिरि धाम में इस साल के अंत तक रोपवे की सौगात मिलने के आसार हैं। बता दें कि इस रोपवे के बनने से हनुमान चट्टी से काली मंदिर तक का सफर तय करने के लिए श्रद्धालुओ को श्रद्धालुओं को पांच किमी सड़क मार्ग और तीन किमी पैदल चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2012 में पीपीपी मोड पर पूर्णागिरि रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से रोपवे निर्माण, संचालन का तीस वर्ष का अनुबंध किया गया था। तब इसका बजट लगभग 35 करोड़ के करीब था जो कि अब बढ़कर 50 करोड़ हो गया है।( purnagiri temple ropeway project)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: दूनागिरी में मां दुर्गा का ऐसा मंदिर जिसे कहते हैं वैष्णव देवी का शक्तिपीठ…..

वही रोपवे निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा अब रोपवे निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदाही कंपनी के रोपवे प्रोजेक्ट हेड और रोपवे निर्माण एक्सपर्ट दिनेश कुमार बंसल का कहना है कि रोपवे का पूरा निर्माण कंपनी को अपने संसाधन पर करना है। विदेश से रोपवे निर्माण हेतु प्लांट और मशीन का आर्डर दे दिया है।वही रोपवे सिस्टम की डिजाइनिंग का कार्य किया जा रहा है। कालीमंदिर के पास 360 वर्ग मीटर, हनुमान चट्टी में 600 वर्ग मीटर पर प्रारंभिक कार्य शुरू भी कर दिया गया है। इस वर्ष के अंतिम महीने यानी दिसंबर तक कार्य पूर्ण होने पर रोपवे का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top