Connect with us
Cheating Staff Selection Commission SSC exam Dehradun, candidate Deepak of Haryana installed Bluetooth in bathroom, arrested by police uttarakhand latest news today
Image : social media ( Dehradun SSC Exam news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun SSC exam: देहरादून नकल का भंडाफोड़, बाथरूम में अभ्यर्थी ने लगाया ब्लूटूथ, गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun SSC exam: देहरादून नकल का भंडाफोड़, बाथरूम में अभ्यर्थी ने लगाया ब्लूटूथ, गिरफ्तार

1 min read

Dehradun SSC Exam news  : बाथरूम के बहाने निकला अभ्यर्थी पुलिस ने दबोचा, परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने की थी कोशिश..

Cheating Staff Selection Commission SSC exam Dehradun, candidate Deepak of Haryana installed Bluetooth in bathroom, arrested by police uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर कर्मचारी चयन आयोग एसएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग और परीक्षा के दौरान नकल करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते नकल करने वाले अभ्यर्थी को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि चेकिंग के दौरान अभ्यर्थी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking: नकल प्रकरण के बाद UKSSSC ने रद्द की स्नातक स्तरीय परीक्षा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में एसएससी की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन टायर 1 की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा का एक केंद्र महादेवी इंटर कॉलेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन को रखा गया है, जहां पर 12 से 30 नवंबर तक परीक्षा चलनी है। वहीं बीते मंगलवार को प्रथम पारी की परीक्षा 10:00 बजे से 11:00 तक थी जिसमें सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू की गई।

बाथरुम जाने के बहाने अभ्यर्थी निकला कक्ष से बाहर, वापस लेकर लौटा ब्लूटूथ डिवाइस ( dehradun news update)

परीक्षा केंद्र में हरियाणा का निवासी दीपक भी परीक्षा देने पहुंचा था, जो गेट पर चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में चला गया। लेकिन कुछ समय बाद दीपक बाथरूम जाने के बहाने कक्ष से बाहर आया, जब वो कक्ष मे वापिस गया तो उसकी चेकिंग की गई जिसमें अभ्यर्थी के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस मिली।

दीपक की नकल करने की साजिश हुई नाकाम ( Dehradun SSC breaking news)

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थी से पूछताछ की तो दीपक ने बताया कि उसने ब्लूटूथ डिवाइस को परीक्षा केंद्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे लकी सिंह से प्राप्त किया था। इतना ही नहीं बल्कि डिवाइस के माध्यम से परिचित जैश से नकल कराई जानी थी लेकिन पुलिस ने आरोपी दीपक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा दीपक को हिरासत में लिया गया है वहीं अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top