Connect with us
city bus service started in haldwani nainital by CM Dhami from kathgodam route schedule fare uttarakhand latest news
Image : social media ( Haldwani city bus fare)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good news: हल्द्वानी में शुरू हुई सिटी बस सेवा, जानें रूट और किराया haldwani City bus

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Good news: हल्द्वानी में शुरू हुई सिटी बस सेवा, जानें रूट और किराया haldwani City bus

1 min read

Haldwani city bus fare  : मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में सिटी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, जाने रूट व किराया..

city bus service started in haldwani nainital by CM Dhami from kathgodam route schedule fare uttarakhand latest news : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में बहु प्रतीक्षित सिटी बस सेवा को दिवाली से पहले हरी झंडी दिखाई है,जिसका संचालन पहले दिन सिर्फ तीन रूटों पर सात बसो के साथ शुरू किया गया। जिसमें दूरी के अनुसार बस का किराया 9 से 45 रुपए तक तय किया गया। बताते चले मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

यह भी पढ़े :Haldwani City Bus: हल्द्वानी में 21 जून से चलेंगी सिटी बसें जानिए रूट और शेड्यूल….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में सिटी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर दिवाली से पहले समस्त नगरवासियों को एक बड़ा उपहार दिया है। जिसका लाभ वो जरूरत पड़ने पर उठा सकते हैं। पहले दिन 7 बसो का संचालन तीन रूटों पर किया गया। जिसमें दूरी के हिसाब से ₹9 से 45 रुपए तक किराया रखा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिटी बस को लेकर जाने क्या कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा की पहल शहर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है ,जिससे नागरिकों को सस्ती और सुलभ सुरक्षित परिवहन सुविधा का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इतना ही नहीं बल्कि यात्रियों की यात्रा भी आरामदायक बन सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य सरकार का लक्ष्य है उत्तराखंड के सभी नगरों में आधुनिक पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना ताकि हर किसी नागरिक को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

शहर के छह रूटों पर होगा बस का संचालन

1. भांखड़ा – कुसुमखेड़ा- रानीबाग

स्टाॅपेज -भाखड़ा, आम्रपाली, लामाचौड़, चारधाम मंदिर, फतेहपुर, कठघरिया, हेडाखान, शिव प्रिया बैंक्वेट, चंबल पुल, पनचक्की, पालीशीीट, हाइडिल गेट, शीशमहल, सेंट थेरेसा, निर्मला स्कूल, कालटैक्स, काठगोदाम रेलवे, बस अड्डा, नरीमन चौराहा, पुरानी चुंगी, गुलाबघाटी, शीतला मंदिर और रानीबाग

2.बस स्टेशन – ट्रांसपोर्ट नगर – कुसुमखेड़ा

स्टाॅपेज – कालू सिद्ध मंदिर, मंगल पड़ाव, अब्दुल्ला बिल्डिंग, गांधी स्कूल, नवीन मंडी, तीनपानी, ओपन यूनिवर्सिटी, टीपी नगर, अमर उजाला, पंचायतघर, आनंदपुर, टैगोर स्कूल, शिवालिक स्कूल, पाल कालेज, गुरुद्वारा, वासुदेवपुरम, आरटीओ, हनुमान मंदिर, कुसुमखेड़ा, लालडांट, पनचक्की, मुखानी, नवाबी रोड, जेल रोड, कालाढूंगी चौराहा, बस स्टेशन

3.बस स्टेशन – नरीमन चौराहा

स्टेडियम- टीपीनगर – जेल स्टाॅपेज – नगर निगम, तिकोनिया, टैक्सी स्टैंड, डिग्री कालेज, वीरशिबा स्कूल, जजी, पालीशीट, हाइडिल गेट, शीशमहल, सेंट थेरेसा, निर्मला स्कूल, कालटैक्स, काठगोदाम रेलवे, बस अड्डा, नरीमन चौराहा, हनुमान गढी, सर्किट हाउस, सीआरपीएफ, खेड़ा गांव, स्टेडियम, तीनपानी, गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर, पंचायतघर ओर टीपी नगर

4.बस स्टेशन – मेडिकल कालेज-बिड़ला स्कूल-गैस गोदाम-कालाढूंगी चौराहा- बस का रंग हरा

स्टाॅपेज – कालू सिद्ध मंदिर, सिंधी चौराहा, सरगम सिनेमा, मेडिकल कालेज, एचएन इंटर कालेज, सुशीला तिवारी अस्पताल, देवलचौड़, रामजी विहार, महर्षि स्कूल, बिड़ला स्कूल, छड़ायल चौराहा, जीना भवन, एसमोड, रेशमबाग, आदित्य बैंक्वेट, गैस गोदाम, सेंट्रल अस्पताल, लालडांट, पीली कोठी, मुखानी चौराहा, नवाबी रोड, जेल रोड, कालाढूंगी चौराहा और बस स्टेशन

5.स्टेशन-दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड-रिलायंस माॅल-भाखड़ा

स्टाॅपेज – नगर निगम, तिकोनिया, दुर्गा सिटी सेंटर, महिला डिग्री, कलावती चौराहा, एस्सार पेट्रोल, नवाबी रोड, मुखानी चौराहा, कुसुमखेड़ा चौराहा, हनुमान मंदिर, दीप्ति स्कूल, डीएवी स्कूल, त्रिमूर्ति मंदिर, रिलायंस माल, कमलुअवागांजा चौराहा, लामाचौड़ चौराहा, आम्रपाली कालेज और भांखड़ा।

6.बस स्टेशन- मुखानी चौराहा- ऊंचापुल चौराहा, चौफला चौराहा-कमलुआगांजा-ब्लाक, कालाढूंगी चौराहा

स्टाॅपेज – स्टेडियम रोड, जेल रोड चौराहा, नवाबी रोड चौराहा, मुखानी चौराहा, पीली कोठी, लालडांट, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल चौराहा, अमृताश्रम, चौफला चौराहा, शिवप्रिया बैंक्वेट, हेड़ाखान, कठघरिया, सती जनरल, लार्ड कृष्णा स्कूल, प्राइमरी स्कूल, विशेष टाउनशिप, कमलुअवागांजा चौराहा, गुरुकुल स्कूल, तल्लाभगवानपुर प्राइमरी, भट्ट आटा चक्की, तोलिया मार्ट, महालक्ष्मी ज्वैलर्स, ब्लाक, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, गैस गोदाम, लालडांट, मुखानी, नवाबी रोड, जेल रोड से बस स्टेशन।

दूरी के अनुसार किराया तय, ये रहेगा बस का किराया

प्रथम 2 किमी तक ₹9,
2-6 किमी तक ₹12,
6-10 किमी तक ₹18,
10-14 किमी तक ₹25,
14-19 किमी तक ₹30,
19-24 किमी तक ₹35
24-29 किमी तक ₹40 और 29 किमी से अधिक दूरी के लिए अधिकतम ₹45 तक का किराया तय किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top