Connect with us
Uttarakhand CM Chief Minister Student Incentive Scholarship EXAM date on 2025 October 11 uttarakhand breaking news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand CM Scholarship EXAM 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: 11 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: 11 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा

1 min read

Uttarakhand CM Scholarship EXAM 2025 : 11 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, 9 हज़ार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल..

Uttarakhand CM Chief Minister Student Incentive Scholarship EXAM date on 2025 October 11 uttarakhand breaking news live  : उत्तराखंड के कक्षा 6 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आ रही है ,जिसके तहत प्रदेश में पूर्व में स्थगित हुई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर को होने जा रहा है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक 347 केंद्रो मे 93577 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़े :pratapnagar school news tehri: टिहरी में अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर बाँटकर शिक्षक हुए गोल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को पूर्व में मौसम खराब होने तथा अन्य वजह से दो बार स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद अब आगामी 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हो रही है। जिसमे कक्षा 6 के 28558 व कक्षा 9 के 65019 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

10% छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए होगा

अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक विकासखंड स्तर पर परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के 10% छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा जिसकी परीक्षा 347 केंद्रो मे संपन्न होगी। इतना ही नहीं बल्कि इस परीक्षा में 93577 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अपर निदेशक ने बताया कि चयनित छात्रों को कक्षा 6 में 7200 रुपये, कक्षा 7 में 8400 रुपये, कक्षा 8 में 9600 रुपये, कक्षा 9 में 10800 रुपये व कक्षा 10 में 10800 रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top