Connect with us
CM Yogi adityanath mother health issue
Image: CM Yogi adityanath mother health issue

Home / उत्तराखण्ड / CM योगी आदित्यनाथ की मां का स्वास्थ्य बिगडा़, जौलीग्रांट अस्पताल में मिलने पहुंचे….

उत्तराखण्ड देहरादून

CM योगी आदित्यनाथ की मां का स्वास्थ्य बिगडा़, जौलीग्रांट अस्पताल में मिलने पहुंचे….

1 min read

CM Yogi Adityanath Mother Health issue: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का फिर से बिगडा स्वास्थ्य, जौली ग्रांट अस्पताल में कराया गया भर्ती … 

CM Yogi Adityanath Mother Health issue: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ गया है जिसके चलते उन्हें देहरादून जिले के जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं आज रविवार को योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हाल-चाल जानने के लिए जौली ग्रांट अस्पताल पहुँच सकते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़िए:Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के जवान की सड़क हादसे में गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ 80 वर्षीय सावित्री देवी का बीते मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था जिसके चलते उन्हें देहरादून जिले के जौली ग्रांट अस्पताल मे भर्ती किया गया था। जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है जिसके कारण उन्हें वार्ड 111 के 15 नम्बर कक्ष में भर्ती किया गया है। वहीं आज रविवार को योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने के लिए जौली ग्रांट आ सकते हैं जिसके लिए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। इससे पहले भी कई बार योगी आदित्यनाथ की मां का स्वास्थ्य बिगड़ चुका है जिन्हें उपचार के लिए हमेशा जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top