Connect with us
Uttarakhand news: Cricketer Rinku Singh reached kainchi dham|Rinku singh in uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड:कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, बाबा के चरणों में लगाया ध्यान

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड:कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, बाबा के चरणों में लगाया ध्यान

1 min read

Cricketer Rinku Singh kainchi dham: क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंचे कैंची धाम ,किए बाबा नीम करौली के दर्शन 

Cricketer Rinku Singh kainchi dham बाबा नीम करौली का विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थानीय लोगों के साथ ही देश विदेश के श्रृद्धालुओं के लिए अगाध आस्था का केंद्र है। कैंची धाम में पूरे वर्ष भर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है। आम आदमी से लेकर देश विदेश के नामचीन लोग भी बाबा के दर्शन को कैंची धाम पहुंचते हैं। ‌जहां मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी कुछ समय पहले कैंचीधाम के दर्शन के लिए आए थे वहीं श्रीलंका दौरे में आखिरी T20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह भी क्रिकेटर आर्यन जुयाल के साथ नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहुंची कैंची धाम लिया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद

रिंकू सिंह ने बाबा नीम करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया।बता दें कि रिंकू सिंह वैसे तो घरेलू क्रिकेट में अपने आप में एक बड़ा नाम है लेकिन आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के जड़े जिसके बाद से रिंकू सिंह को पूरा विश्व भी जानने लगा। रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में T20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं। बताते चलें कि रिंकू सिंह के कैंची धाम पहुंचने पर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। वही मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह तथा ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने रिंकू सिंह को बाबा से जुड़े चमत्कारों के बारे में बताया। लगभग आधा घंटे तक मंदिर में रहने के बाद रिंकू सिंह वापस लौट गए।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top