Connect with us
Uttarakhand news: Crocodile swallowed child in khatima body found in UP attack

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: खटीमा में मगरमच्छ ने निगला बच्चे को शव मिला यूपी में

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: खटीमा में मगरमच्छ ने निगला बच्चे को शव मिला यूपी में

1 min read

Khatima Crocodile Attack: खटीमा में बच्चे को मगरमच्छ ने निकला शव बरामद हुआ पीलीभीत से

गौरतलब है कि बीते दिनो ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा के सुनपहर मेहरबान नगर निवासी वीर सिंह उम्र 11 वर्ष पुत्र स्व.शोभा प्रसाद देर शाम अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने देवहा नदी के पास गया हुआ था। बताते चले कि इसी दौरान उसकी भैंस नदी में चली गई। जिसे बाहर निकालने के लिए वीर सिंह नदी में कूद गया।तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे नदी के अंदर लेकर चला गया। वीर सिंह की चीख-पुकार सुन उसके साथी तथा पास मे काम कर रहे लोग नदी की ओर दौड़े। जब तक लोग कुछ कर पाते वीर सिंह आंखो से ओझल हो गया।(Khatima Crocodile Attack)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत, कार में सवार महिला कॉन्स्टेबल लापता

इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचते ही मगरमच्छ का रेस्क्यू कर पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना था कि मगरमच्छ ने वीर सिंह को निगला है ,लेकिन मगरमच्छ का एक्सरे कराने पर उसके पेट में कोई भी अवशेष नहीं पाया गया। घटना के चार दिन बाद वीर सिंह का शव उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की डीबी नहर में तैरता हुआ मिला। बता दें कि उसके एक हाथ व पैर के हिस्से का काफी मांस गायब था। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ के हमले में ही वीर सिंह का शव क्षत-विक्षत हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top