Connect with us
UK board time table 2024
फोटो: सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / UK Board Time Table 2024: उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि घोषित ….

उत्तराखण्ड नैनीताल

UK Board Time Table 2024: उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि घोषित ….

1 min read

UK board time table 2024: शिक्षा सचिव ने जारी किया टाइम टेबल, 27 फरवरी से शुरू होंगी उत्तराखण्ड बोर्ड की परीक्षाएं….

UK board time table 2024
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर वर्ष 2024 में उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा देने जा रहे छात्र छात्राओं के लिए सामने आ रही है। जी हां…उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2024 जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। बताया गया है कि यह परीक्षाएं 16 मार्च तक चलेंगी। इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की सचिव डॉक्टर नीता तिवारी की ओर से टाइम टेबल जारी किया गया है।
UK Board Time Table 2024: उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि घोषित ....
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि हुई घोषित….

Uttarakhand board exam date 2024
बताया गया है कि उत्तराखंड बोर्ड से इस बार दो लाख 10 हजार 354 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। जिसमें से 10वीं में 1,15,606 परीक्षार् सम्मिलित होंगे जबकि इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 94,748 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आपको बता दें कि हाईस्कूल में 1,13,281 संस्थागत और 2325 व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित होंगे जबकि इंटरमीडिएट में 90351 संस्थागत एवं 4397 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे।
UK Board Time Table 2024: उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि घोषित ....

यह भी पढ़ें- बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 की तिथि हुई घोषित….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top