Connect with us
Uttarakhand deepa Anita agrawal udham Lansdowne pauri Garhwal died kistwar cloudburst jammu kashmir:
फोटो सोशल मीडिया Deepa Anita Agrawal kistwar cloudburst

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kistwar cloudburst: उत्तराखण्ड की बेटी दीपा की किश्तवाड़ आपदा में जेठानी सहित ग‌ई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Kistwar cloudburst: उत्तराखण्ड की बेटी दीपा की किश्तवाड़ आपदा में जेठानी सहित ग‌ई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand deepa Anita agrawal udham Lansdowne pauri Garhwal died kistwar cloudburst jammu kashmir: दीपा अपने परिवार सहित ग‌ई थी किश्तवाड़ जिले के प्रसिद्ध मचैल माता मंदिर में दर्शन करने, बादल फटने के कारण लंगर में प्रसाद पाते समय आ गया जल सैलाब…

Uttarakhand deepa Anita agrawal udham Lansdowne pauri Garhwal died kistwar cloudburst jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आई भीषण आपदा ने समूचे देश को स्तब्ध कर दिया है। जहां बीते 14 जुलाई को बादल फटने से आई जलप्रलय में जहां अभी भी 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं वहीं अब तक करीब 60-65 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस आपदा में उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले की एक बेटी की भी मौत हो गई है, जो अपने परिजनों के साथ मचैल माता मंदिर के दर्शनों को ग‌ई थी।

इस हादसे में उसकी जेठानी भी काल का ग्रास बन गई। देवरानी जेठानी की मौत की इस दुखद घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्रवासी भी स्तब्ध है। वहीं शादीशुदा बेटी की मौत की खबर से लैंसडाउन स्थित उसके मायके में भी मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- kishtwar cloudburst J&K: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही 33 हताहत रेस्क्यू जारी

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन क्षेत्र निवासी रामदास गुप्ता एक व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी बेटी दीपा अग्रवाल का ससुराल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में है। बीते दिनों दीपा अपने पति संदीप अग्रवाल, 16 वर्षीय पुत्र दक्ष अग्रवाल, जेठ अशोक अग्रवाल और जेठानी अनिता अग्रवाल के साथ किश्तवाड़ जिले के प्रसिद्ध मचैल माता मंदिर में दर्शन करने गए थे।बताया गया है कि बीते गुरुवार को मंदिर में पूजा करने के बाद जैसे ही वह सभी वहां लगे लंगर में बैठे थे तभी चिशौती गांव में बादल फटने के कारण एकाएक आए जल सैलाब ने दीपा और उसकी जेठानी नीता को अपनी चपेट में ले लिया।

संदीप ने बमुश्किल अपनी और दक्ष की जान बचाई जबकि उनके घटना में घाघरा बड़े भाई अशोक का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में दीपा अग्रवाल के भाई व्यापार मंडल लैंसडौन के सचिव मोहित गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दीपा का शव तो पहले ही मिल चुका था परन्तु नीता लापता चल रही थी। बीते शुक्रवार को उनका शव भी बरामद हो गया। जिसके बाद बीते रोज दोनों का अंतिम संस्कार उनके ससुराल उधमपुर में किया गया।
यह भी पढ़ें- टिहरी का साहिल बिष्ट नौकरी करने गया था अंबाला कर दी हत्या |Sahil Bisht Hotelier|

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top