Connect with us
Uttarakhand police bharti 2026: uttarakhand police job 2026 uttarakhand police constable recruitment.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand police bharti 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand police bharti 2026: उत्तराखण्ड पुलिस में जल्द होगी बंपर भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand police bharti 2026: उत्तराखण्ड पुलिस में जल्द होगी बंपर भर्ती

1 min read

Uttarakhand police bharti 2026 uttarakhand breaking news today uttarakhand police recruitment uttarakhand police vacancy 2026 उत्तराखंड पुलिस में जल्द शुरू हो सकती है नई भर्ती, कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक रिक्त पदों का मांगा गया ब्यौरा

Uttarakhand police bharti 2026: uttarakhand police job 2026 uttarakhand police constable recruitment. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश पुलिस में विभिन्न संवर्गों के खाली पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और पुलिस इकाइयों से रिक्त पदों का अद्यतन विवरण मांगा है। माना जा रहा है कि रिक्तियों की अंतिम संख्या सामने आने के बाद भर्ती का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा और चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने किशोर के खिलाफ दर्ज किया केस

सभी जिलों और पुलिस इकाइयों से मांगा गया रिक्तियों का ब्योरा (uttarakhand Police Recruitment 2026)

पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ ही पीएसी, आईआरबी और अन्य पुलिस शाखाओं में स्वीकृत पदों और वर्तमान में खाली पदों का मिलान किया जा रहा है। विभाग की ओर से कांस्टेबल के अलावा हेड कांस्टेबल, उपनिरीक्षक और अन्य संवर्गों में रिक्तियों का भी आकलन कराया जा रहा है।पुलिस मुख्यालय को सभी इकाइयों से वास्तविक रिक्तियों का विवरण मिलने के बाद भर्ती एजेंसी को अधियाचन भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद पदों की संख्या और भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

कांस्टेबल भर्ती का पिछला बैच जल्द संभालेगा ड्यूटी (uttarakhand police Constable Recruitment)

इससे पहले नवंबर 2024 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें 1600 पद जिला पुलिस कांस्टेबल और 400 पद पीएसी व आईआरबी के लिए निर्धारित थे। इस भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का मौजूदा समय में प्रशिक्षण चल रहा है। यह बैच जल्द ही अपनी ड्यूटी संभालने वाला है।

कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद सबसे ज्यादा खाली (uttarakhand Police constable bharti Vacancies)

विभागीय स्तर पर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक स्तर तक बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। वर्ष 2002 के नियतन के आधार पर भी कई पद खाली बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में करीब 29 हजार पुलिसकर्मी हैं, लेकिन बीते वर्षों में कई नई पुलिस इकाइयां भी अस्तित्व में आई हैं। ऐसे में उपलब्ध पुलिस बल पर काम का दबाव बढ़ा है। विभाग में सबसे अधिक रिक्तियां कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल स्तर पर होने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़े  :Uttarakhand news: हल्द्वानी में महिला से गाली-गलौज और धमकी देने वाला सालिक अली गिरफ्तार

यातायात और कानून-व्यवस्था पर बढ़ रहा फोर्स का दबाव (uttarakhand news Law and Order)

पुलिस बल की कमी का असर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में यातायात प्रबंधन को बड़ी चुनौती माना जा रहा है, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने से स्थिति और कठिन हो जाती है। वहीं, अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच थाना और चौकियों में तैनात चीता पुलिस की संख्या भी कई जगह पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। ऐसे में नई भर्ती होने से पुलिस विभाग को अतिरिक्त बल मिलने की उम्मीद है, जिससे यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के साथ कानून-व्यवस्था संभालने में भी मदद मिल सकती है।

भर्ती प्रक्रिया शुरू, अंतिम संख्या रिपोर्ट आने के बाद होगी स्पष्ट (Uttarakhand Police Jobs)

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) सुनील कुमार मीणा के अनुसार, पुलिस विभाग ने नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जिलों से खाली पदों का पूरा विवरण मांगा गया है। कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक किस संवर्ग में कितने पद रिक्त हैं, इसकी वास्तविक स्थिति सभी इकाइयों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिक्तियों का अंतिम आंकड़ा सामने आने के बाद भर्ती का प्रस्ताव संबंधित भर्ती एजेंसी को भेजे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की नजर अब विभाग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक भर्ती प्रस्ताव और विज्ञप्ति पर टिकी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top