Connect with us
degree college lohaghat student bhawana missing girl champawat news today
Image : social media ( Bhawana missing girl champawat)

Home / UTTARAKHAND NEWS / चम्पावत की भावना लापता घर से निकली थी कालेज जाने को ढूंढने में करें परिजनों की मदद

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

चम्पावत की भावना लापता घर से निकली थी कालेज जाने को ढूंढने में करें परिजनों की मदद

1 min read

Bhawana missing girl champawat     : कॉलेज जाने के लिए निकली भावना लापता, ढूंढने मे करें सहयोग…

degree college lohaghat student bhawana missing girl champawat news today: उत्तराखंड में महिलाओं ,युवतियों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते आए दिन प्रदेश से युवतियां व महिलाएं घर से बाजार या फिर कॉलेज जाने की बात कहकर अचानक से लापता हो रही है। ऐसी ही कुछ खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां पर कॉलेज जाने के लिए निकली भावना लापता हो गई है जिसकी तलाश के लिए पुलिस प्रशासन की जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :धराली आपदा में 6 साल के अक्षित से बिछड़ गया परिवार माता-पिता भाई लापता Dharali disaster

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के चतोला रीठाखाल की रहने वाली व वर्तमान में मीना बाजार की निवासी 19 वर्षीय भावना पुत्री विनोद कुमार बीते 18 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे डिग्री कॉलेज लोहाघाट जाने की बात कहकर घर से निकली थी जो कॉलेज की छुट्टी होने के बाद भी वापस घर नहीं लौटी जिसके चलते उसके परिजनों ने उसे आसपास काफी खोजा मगर भावना का कुछ पता नहीं चला। वही एक दिन गुजर जाने के बाद भावना के परिजनों ने भावना की गुमशुदगी बीते 19 अगस्त को लोहाघाट थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद से पुलिस प्रशासन की टीम भावना की खोजबीन में जुटी हुई है। यदि किसी को भी भावना के बारे में कोई भी सूचना मिलती है तो वह लोहाघाट थाना के दिए गए नम्बर 9411112915 पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top