Connect with us
Dehradun nursing officer bharti protest Female police officer slaps young woman, video goes viral uttarakhand latest news today
Image : social media ( Dehradun nursing bharti protest)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news: देहरादून में बवाल महिला पुलिसकर्मी ने युवती को जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news: देहरादून में बवाल महिला पुलिसकर्मी ने युवती को जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल

1 min read

Dehradun nursing bharti protest: महिला पुलिसकर्मी ने युवती को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..

Dehradun nursing officer bharti protest Female police officer slaps young woman, video goes viral uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी अपनी माँगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच उस समय हड़कम्प मच जब एक महिला पुलिसकर्मी ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़े : Uttarakhand nursing officer bharti: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी 587 पदों पर निकली भर्ती

आपको जानकारी देते चले हरिद्वार जिले की निवासी सपना चौधरी को राजधानी देहरादून में चल रहे नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की के बीच महिला पुलिसकर्मी ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। महिला पुलिसकर्मी के थप्पड़ जड़ते ही दोनों के बीच खूब हाथापाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। बताते चलें यह घटना आज सोमवार की है जब नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी मुख्यमंत्री आवास मे कूच करने के लिए जा रहे थे। तभी बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा सालावाला के पास बेरिकेडिंग लगाकर रोका गया जिससे स्थिति बिगड़ गई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन सभी को हिरासत में लेकर एकता विहार स्थित धरना स्थल ले गई।

CM आवास पर कूच करने पहुँचे नर्सिंग अधिकारी ( Uttarakhand news today )

नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग बेरोजगार अधिकारियों ने दिलराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया जिनके समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गौर हो बीते चार दिनों से बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी बच्चों को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार इसकी ओर ध्यान तक नहीं दे रही है। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इन माँगो को लेकर हो रहा प्रदर्शन (dehradun breaking news today)

० वर्तमान नर्सिंग भर्ती विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त करने की माँग ,
भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार जारी करने की माँग।

०आइपीएचएस मानकों के अनुसार 2500 से अधिक पदों की नई विज्ञप्ति जारी करने की माँग ,भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की उठी माँग।

०आयु-सीमा पार कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को विशेष आयु-छूट देने की माँग।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top